जौनपुर। शुक्रवार को मुंगराबादशाहपुर स्थित शेल्टर होम में एक युवक की मौत हो गई थी। वहीं उसकी रिपोर्ट शनिवार को पाजिटिव आने पर जनपद में हड़कंप मच गया। गुरुवार को मुंबई से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से ये व्यक्ति प्रयागराज पहुंचा था। वहां से बस से मुंगराबादशाहपुर पहुंचा था। उसे सार्वजनिक इंटर कालेज शेल्टर होम में क्वारंटाइन कर दिया गया। शुक्रवार की सुबह उसकी रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई। खबर लगते ही प्रशासनिक अमले के साथ ही शेल्टर होम में क्वारंटाइन अन्य लोगों में हड़कंप मच गया।
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार व अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। मृत श्रमिक के कोरोना वायरस संक्रमित होने की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर सीएमओ डा. रामजी पांडेय के नेतृत्व में पहुंची मेडिकल टीम ने परीक्षण हेतु नमूना लेकर जांच के लिए पीजीआइ भेज दिया था। शनिवार को दोपहर में रिपोर्ट आई तो हड़कंप मच गया।
रिपोर्ट आने के बाद शेल्टर होम को खाली कराकर सैनिटाइज किया जा रहा है। अन्य लोगों को दूसरे जगह भेज दिया गया है। जिले में अब पीडि़तों का 24 पहुंच गया है। जिसमें से आठ ठीक होगये हैं और 15 का इलाज चल रहा है और एक की मौत हो गयी है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-