वाराणसी। जिले में एक और कोरोना का नया मामला सामने आया है। जिसके बाद गुरुवार को मिलने वाले संक्रमितों की संख्या 3 छप गयी है। दो लोगों की दोपहर में पुष्टि होने के बाद देर शाम एक और मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी के मुताबिक बीएचयू से अभी 1 सैंपल का परिणाम प्राप्त हुआ। जिसके बाद वाराणसी में एक नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। 21 वर्षीय यह मरीज ग्राम लच्छीपुर पोस्ट रामेश्वर थाना जनसा का निवासी है, जो12 मई को प्रयागराज से होते हुए वाराणसी आया था। वाराणसी पहुंचते ही यह सीधे ईएसआईसी अस्पताल की फ्लू ओपीडी में जांच कराने पहुंचा जहां लक्षण पाए जाने पर इसका सैंपल लिया गया। यह मुंबई के भिवंडी इलाके की एक कंपनी में पर्दे की सिलाई का कार्य करता था।बता दें कि वर्तमान में जनपद के कुल 93 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में प्रवासी मरीजों की संख्या 7 हो गई है, जिसमें 2 कोलकाता व 5 मुंबई से वापस आए हैं। वहीं गुरुवार को जनपद में कुल 3 नए केस सामने आए l इस प्रकार जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 93 हो गई है। जिसमें 55 स्वस्थ हो चुके हैं और 2 कि मौत हो चुकी है। जिले इन वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 36 है।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ