जनपद भदोही के ज्ञानपुर क्षेत्र के रमईपुर गांव में मुंबई से लौटे एक ही परिवार के 16 लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिलने से हड़कंप मच गया है। परिवार के एक सदस्य की मुंबई में कोरोना से मौत होने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर कुनबा गांव लौटा है। इनमें से 10 लोगों में तेज बुखार और खांसी के लक्षण मिले, जो साधारण कफ सीरप पी-पीकर काम चला रहे थे। स्वैब जांच के लिए भेजा गया है। रमईपुर गांव के परिवार का एक सदस्य मुंबई में कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया था। उपचार के बाद गत दिनों उनकी मौत हो गई। उनके उपचार और अंतिम संस्कार आदि रस्म अदायगी के समय परिवार के 16 सदस्य एक-दूसरे के संपर्क में आए। क्रिया-कर्म कर जब कुनबा दो दिन पूर्व गांव लौटा तो सभी को खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ आदि की समस्या थीं। इसके बाद यहां परिजनों ने उन्हें घर से दूर नीम के एक पेड़ के नीचे सोने-रहने की अलग व्यवस्था कर दी। इसकी भनक जब प्रशासन को लगी तो मंगलवार देर शाम तहसीलदार देवेंद्र यादव गांव में पहुंचे और जानकारी ली। उनमें से आठ लोगों को तेज बुखार था। खांसी-बुखार से पीड़ित कुछ सदस्यों ने बताया कि वे लोग खांसी के लिए कफ सीरप ले रहे हैं। सभी को एंबुलेंस से महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया। सभी के स्वैब का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। जिला संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत पाठक ने कहा कि सभी 16 लोगों का सैंपल जांच के लिए गया है। मगर अब तक किसी की रिपोर्ट नहीं आई है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-