मड़ियांव :-
असंवेदनशील लोगों ने असंवेदनशील वीडियो वायरल करके पुलिस को किया टारगेट मौके पर लोगों ने नहीं की पुलिस की मदद। पुलिस को 9 बजकर 33 मिनट पर सूचना दी जाती है। थाने से घटनास्थल की दूरी करीब 15 किलोमीटर है। पुलिस घटनास्थल पर 9 बचकर 55 मिनट पर पहुंच जाती है। पुलिस के एसएसआई थाना मड़ियाव और एसआई मौके पर पहुंचते हैं। एक वीडियो हत्या के संबंध में वायरल किया जाता है जो 32 सेकंड का है यह आधा अधूरा वीडियो वायरल किया जा रहा है। यह वीडियो पुलिस ने नहीं बनाया क्योंकि वहां कुछ गांव के लोग भी थे जिन्होंने वीडियो बनाया है और कुछ पत्रकार साथी भी थे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की गंभीरता को समझते हुए एंबुलेंस को भी सूचना दी गई थी महिला को आनन-फानन में स्ट्रेचर पर लादकर ट्रामा सेंटर पहुंचाया जाता है जहां डॉक्टर ज्यादा खून निकल जाने के कारण महिला को मृत घोषित कर देते। अब 33 सेकंड का आधा अधूरा वीडियो जारी करके पुलिस को टारगेट किया जा रहा है पुलिस के प्रति हर समय नकारात्मक सोच रखने वाले कुछ लोग पुलिस को टारगेट कर रहे हैं जबकि वह वीडियो अधूरा है और किसी साजिश के तहद 32 सेकंड का वीडियो चलाया जा रहा है उसका पूरा वीडियो भी मौजूद है। क्योंकि एक महिला की हत्या का मामला है और नाम पता फोटो गोपनीय रखे जाते हैं फिर भी कुछ लोगों ने साजिश के तहत 32 सेकंड का वीडियो चलाकर महिला की गोपनीयता भंग की है। क्षत-विक्षत बड़े घायल महिला का वीडियो चलाकर पुलिस को टारगेट करने के लिए वह लोग यह भूल गए इस वीडियो में महिला की गोपनीयता का ध्यान नहीं रखा गया और उसका क्षत-विक्षत घायल अवस्था का वीडियो वायरल कर दिया गया।
असंवेदनशील वीडियो को वायरल कर के लोगों ने नहीं रखा महिला की मर्यादा का ख्याल आधा अधूरा वीडियो वायरल करके पुलिस पर उठाए सवाल सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार इस पर पुलिस ले सकती है कड़ा एक्शन और अमर्यादित वीडियो वायरल करने के संबंध में हो सकती है बड़ी कार्रवाई।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-