धन्यवाद झारखंंड सरकार, हमे हमारी मंजिल तक पहुंचाने के लिए
जगन्नाथपुर (संवाद सूत्र)। धन्यवाद झारखंड सरकार, आपने हमें हमारी मंजिल तक पहुंचाने के लिए। यह भाव थे उन 64 लोगों के थे जो लॉकडाउन के चलते ओडिशा में फंसे हुएΡ थे और राज्य सरकार के प्रयास से उनके घरों तक भिजवाने की व्यवस्था की गई। पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत जगन्नाथपुर अनुमंडल के रस्सेल उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर में प्रवासी मजदूर, छात्र, सैलानी व दूसरे राज्य से आने वालों के लिए बनाये गये रिसीविंग सेन्टर से मंगलवार को अनुमंडल प्रशासन ने जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश का अनुपालन करते हुए झारखण्ड के विभिन्न जिला के 64 लोगों को विभिन्न वाहनों से उनके गृह प्रखण्ड – गांव भिजवाया गया।
एसडीओ की टीम ने पूछा कुशलक्षेम मंगलवार करीब 64 लोगों की रिसीविंग सेन्टर से अनुमंडल पदाधिकारी स्मृता कुमारी की निगरानी में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार, अंचल अधिकारी तृप्ती विजया कुजूर, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी इंद्रदेव कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. दीपक कुमार, डा. इकबाल तथा डा. पीएन शर्मा ने सभी का स्वागत कर प्रवासी मजदुरों, छात्र, सैलानियों व अन्य से कुशलक्षेम पूछा। उसके बाद उन्हे शारीरिक दूरी रखते हुए एक कतार में खड़ा कर उनके हाथों को सैनिटाइज कराया। सभी के बीच मास्क का वितरण किया गया और उन्हे पानी पिलाया गया। प्रवासी मजदूरों की मेडिकल टीम की ओर से रिसीविंग सेन्टर में स्क्रीनिंग की गई। डाक्टरों ने उनके स्वास्थ्य व ट्रैवेल हिस्ट्री की जानकारी ली। सभी की स्वास्थ्य सामान्य पाई गई।





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-