July 7, 2026

फतेहपुर जनपद में कल से खुलेंगे आवश्यक वस्तुओं की दुकाने

Spread the love

फतेहपुर 

फतेहपुर जिला अधिकारी संजीव कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार वर्मा ने आज जिला सभागार में व्यापार मंडल के अध्यक्षों के साथ एक बैठक बुलाई जिसमें आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोले जाने की घोषणा की साथ ही लोगों को बताया गया कि दुकानें खुलने का समय सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक रहेगा जिला अधिकारी संजीव कुमार वर्मा ने दुकानदारों के लिए एक बात बताई की वह उसी ग्राहक से लेनदेन करें जो कि मुंह पर मास्क लगाकर रखें और कम से कम 1 मीटर की दूरी पर खड़ा रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें साथ ही जिला अधिकारी संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं की दुकान जैसे कूलर पंखा वाइंडिंग मेडिकल स्टोर स्टेशनरी शॉप इलेक्ट्रिकल शॉप एंड इलेक्ट्रॉनिक ऐसी मरम्मत आदि आवश्यक वस्तुओं की दुकान खुली रहेगी साथ ही दुकानदार अपने ग्राहक को दुकान के काउंटर से 1 मीटर की दूरी बना कर रखेगा दुकानदार अपने ग्राहकों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के निर्देश देंगे और पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार वर्मा ने लोगों को बताया कि अगर सोशल डिस्टेंसिंग कब पालन सही से नहीं होगा तो पुनः दुकानें बंद करा दी जाएंगी और दुकानदारों व ग्राहकों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी इसलिए केवल आवश्यक वस्तु खरीदने के लिए ही घर से बाहर निकले बेवजह घर से बाहर ना निकले बेवजह घूमते हुए पाए जाने पर लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ ही सोशल डिस्टेंस इन का जरूर पालन करें यह निर्देश आला अधिकारियों को दिया गया ।