लखनऊ
जिस प्रकार भीड़ नजर आई शराब के ठेकों में। लोग मानो शराब के ठेके पर ना खड़े होकर मंदिरों में लाइन लगाए खड़े थे और पैसों की जगह मानो मंदिरों में चढ़ाने के लिए फूल लिए थे । जिस प्रकार से सोशल डिस्टेंसिंग का हवाला देकर शराब के ठेके खोले गए उसी तरह सोशल डिस्टेंसिंग का हवाला देकर मंदिरों को भी खोला जाना चाहिए। लोग मंदिरों में जाकर भगवान की पूजा-अर्चना करेंगे तो कोरोना नामक वैश्विक महामारी से लड़ने की शक्ति मिलेगी। सरकार को चाहिए कि सोशल डिस्टेंसिंग का हवाला देकर मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च को भी खोले जा रहे है ।
शराब की दुकानें खुलते ही लगने लगी भारी भीड़।
समय से पहले ही लोग खड़े हुए थे लाइनों में। समय से पहले लाइन लगाकर दुकान खुलने का करते रहे इंतजार मानो बहुत दिनों बाद कोई बहुत बड़ी चीज उनके हाथ लगने वाली हो।पूरे उत्तर प्रदेश से शराब की दुकानों के रुझान आने शुरु सोशल डिस्टेंसिंग की कई जगह उड़ाई जा रही धज्जियां। शराब की दुकानें खोलने का निर्णय साबित हो सकता है घातक। कोविड-19 नामक महामारी लगातार हिंदुस्तान में अपने पैर पसार रही है और इसके मरीज लगातार मिल रहे हैं। ऐसे में खुलने वाली शराब की दुकानें कोविड-19 नामक महामारी में हो सकती हैं घातक। क्योंकि अमेरिका और इंग्लैंड के सर्वे के अनुसार शराब पीने वाले लोगों को कोरोना संक्रमित होने का ज्यादा खतरा। क्योंकि शराब पीने के बाद इम्यूनिटी सिस्टम होता है कमजोर। और ज्यादा शराब पीने वाले संक्रमित मरीज के ठीक होने में भी लगता है ज्यादा समय।
उत्तर प्रदेश में दिखा ऐतिहासिक नजारा
गौर से देखिए इन लाइनों को यह मजबूरी में राशन लेने के लिए नहीं खड़े हुए इन्हें भविष्य के रोजगार की भी चिंता नहीं है यह तो सरकार के राजस्व को बढ़ाने के लिए लाइन में लगे है । लॉकडाउन में शराब की दुकानें खुलने के बाद लगी लंबी-लंबी लाइनें राजधानी लखनऊ के विभिन्न चौराहों पर शराब की दुकानों के बाहर यह लाइने बेताब है तो केवल शटर उठने के लिए सरकार ने सही समय पर सही निर्णय लिया इन लाइनों ने यह बता दिया उन लोगों के जुबान पर ताले पड़ जाएंगे जो यह कह रहे थे कि शराबबंदी ठीक थी अभी बिक्री शुरू नहीं करनी चाहिए थी ।कोरोना के चलते काफी समय से बंद शराब की दुकानों के आज खुलते ही शराब के शौकीनों का दुकानों पर पहुँचने के सिलसिले के शुरू होते ही पुलिस विभाग ने संभाली जिम्मेदारी कोरोना के चलते एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आए पुलिस कर्मी अब और हुए मुस्तैद शराब की दुकानों पर लोगो को सामाजिक दूरी बनाये रखने की हिदायत देते नज़र आये पुलिस अधिकारी इसी कड़ी में राजधानी के अलीगंज थाना क्षेत्र में एसीपी अलीगंज राज कुमार शुक्ला द्वारा कपूरथला चौराहे के पास स्थित शराब की दुकान पर पहुँच निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी अलीगंज फरीद अहमद लोगो को सामाजिक दूरी बनाए रखने की हिदायत देते दिखाई दिए।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-