रांची से आए एक परिवार के चार सदस्यों को सर्विलांस टीम जांच के लिए ले गई। सुबह यह परिवार रांची के मनीटोला से बागान शाही आया था। इसकी सूचना मिलते ही एमजीएम अस्पताल की सर्विलेंस टीम और आजाद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अपने साथ ले गई। रांची से लौटने वाले इन सदस्यों का कहना है कि वे 4 दिन पहले यह इलाज के लिए रांची गए थे। उपायुक्त के आदेश पर इन्हें आइसोलेशन वार्ड ले जाया गया जहां इनके जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही इन्हें होम क्वारेंटाइन किया जा सकेगा।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-