फतेहपुर
इन दिनों देशभर में कोरोनावायरस वैश्विक महामारी ने अपना कहर बरपा रखा है हर राज्य में कोरोना वायरस के मरीज अधिक संख्या में बढ़ते जा रहे हैं इन दिनों यूपी सरकार कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अनेक प्रकार के उपाय कर रही है साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी ने सभी जिला अधिकारियों को अपने जिले की जिम्मेदारी सौंप रखी है जिले में किसी भी प्रकार की कोई घटना हो तो उसका तुरंत निवारण किया जाए आज फतेहपुर जिला अधिकारी संजीव कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार वर्मा ने फतेहपुर और कानपुर बॉर्डर का निरीक्षण किया साथ ही जहानाबाद थाना में ग्राम प्रधान एवं विधायकों को बुला करके कोरोना वायरस और इससे बचाव के बारे में बताया जिला अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने ग्राम प्रधान को एवं विधायकों को सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य राज्य से आने वाले लोगों को क्वॉरेंटाइन मैं रखने के निर्देश दिए साथ ही जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन को बताया की दुकानदार ग्राहकों को कम से कम 1 मीटर की दूरी पर खड़ा करके सामान दे भीड़ एकत्रित न होने दें जिससे फतेहपुर जनपद में किसी भी प्रकार का कोई दिक्कत ना आए
जिला अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि हमारा फतेहपुर जिला अभी तक इस बीमारी से अछूता है और हम यह प्रयास करेंगे कि हमारे जिले के अंदर इस बीमारी का प्रवेश बिल्कुल भी ना हो ज्यादा से ज्यादा लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और फतेहपुर जिले को इस कोरोनावायरस वैश्विक महामारी से जीत दिलाये ।


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-