जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि वाराणसी में BHU से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 2 नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं । इसको मिला कर अब तक जिले में कुल 60 पॉजिटिव केस हो गए हैं. उन्होंने बताया कि ये दोनों केस सिगरा थाने के पुलिस कर्मी हैं। एक थाने पर और एक नगर निगम चौकी पर तैनात हैं। इनकी स्क्रीनिंग भी 3 दिन पहले थाने पर हुई थी और सिम्पटम पाए जाने पर इनके सैंपल लिए गए थे।
इसके पुर्व गुरुवार को ही 6 नए मामले की पुष्टि हुई थी। इसके कुछ देर बाद फिर 2 नए मामले सामने आए हैं। वाराणसी में अब तक कोरोना के 60 मरीज सामने आ चुके हैं। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और 8 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। मंगलवार तक वाराणसी में कुल 51 केस एक्टिव हैं। इसके अलावा जिले में नए हॉटस्पॉट भी चिन्हित किये गए हैं।
बड़ागांव करवल बस्ती से कैलाश नाम का व्यक्ति कोरोना सस्पेक्ट पाया गया है जिसको दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल सैम्पल के लिए रेफर कर दिया गया है ।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ