September 15, 2026

विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास

Spread the love

वाराणसी

चोलापुर। क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैटोली में मंगलवार की रात विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया। हालांकि पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैठोली के प्रधानाचार्य मायाशंकर चौबे ने नुकसान व तोड़फोड़ के अलावा किसी सामान के चोरी होने की जानकारी नही दी है। जानकारी के अनुसार विद्यालय कैंपस में आए दिन गजेडी़यों का जमावड़ा लगा रहता है। जिसके नाते गांव घर की बहू बेटियों का गुजरना मुश्किल हो गया है। उनके द्वारा अक्कसर छींटाकशी भी किया जाता है। वही बगल में स्थित राजकीय हाई स्कूल मे कुछ दिन पहले नशेडीयो द्वारा ही सोलर पैनल में लगे बैटरी को ही गायब कर दिया गया था। जिसकी सूचना पुलिस को प्रधानाचार्य प्रमिला देवी के द्वारा दे दी गई थी। लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। प्रधानाचार्य ने बताया कि नशेडीयो का आतंक इतना बढ़ गया है कि शौचालय, खिड़की,दरवाजा, पानी पीने के लिए लगे पंप,बैटरी सोलर पैनल आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया जा रहा है। जिसकी सूचना गोसाईपुर चौकी व चोलापुर थाने पर दी गई थी। लेकिन अब तक कोई कार्यवाही ना होने की वजह से उन लोगो का मन बढ़ा हुआ है।जिससे वह आए दिन कोई न कोई घटना को अंजाम देते रहते हैं। फिर भी पुलिस प्रशासन के मौन रहने से लोगो मे रोष ब्याप्त है।