June 22, 2026

होटल अलकोर में लॉकडाउन में देह व्यापार

Spread the love

जमशेदपुर. बिष्टुपुर के होटल अलकोर में लॉकडाउन में देह व्यापार चल रहा था । होटल से जब्त फुटेज में इसकी पुष्टि होने पर पुलिस ने होटल मालिक राजीव दुग्गल, मैनेजर धनंजय कुमार सिंह, व्यापारी शरद पोद्दार, ट्रेवेल्स एंजेंसी का मालिक राहुल अग्रवाल और कोलकाता की युवती को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सभी के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में ट्रैफिक मोरल एक्ट और धोखाधड़ी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं, अनुसंधान सही तरीके से नहीं करने और रुपए के लेनदेन का आरोप लगने के बाद बिष्टुपुर थानेदार राजेश प्रकाश सिन्हा को डीआईजी कुलदीप द्विवेदी के आदेश पर एसएसपी अनूप बिरथरे ने सस्पेंड कर दिया है।
इस बीच होटल के स्पा में सेविंग कराने आए जुगसलाई के ठेकेदार राजेश मंगोतिया उर्फ लड्डू मंगोतिया, लोहा कारोबारी मानगो बैकुंठनगर के दीपक अग्रवाल और सीतारामडेरा ईस्ट बंगाल कॉलोनी के रजत जग्गी को लंबी पूछताछ के बाद होम क्वारैंटाइन (14 दिनों के लिए) किया गया है। एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि तीनों के मोबाइल और होटल के फुटेज के जांच में देह व्यापार में संलिप्तता नहीं मिली है। ऐसे में तीनों पर लॉकडाउन उल्लंघन का मामला बनता है। जांच टीम में शामिल डीएसपी सीसीआर ने होटल का फुटेज खंगालने और कुछ फुटेज को डिलिट करने के बाद सोमवार की सुबह होटल मालिक, मैनेजर को थाना बुलाया गया। दोनों तथा पहले से हिरासत में ली गई युवती से पूछताछ की गई। जिसमें देह व्यापार का खुलासा हुआ। एसएसपी ने बताया कि होटल मालिक राजीव दुग्गल और मैनेजर को देह व्यापार चलने की जानकारी थी, लेकिन दोनों ने पुलिस को खबर नहीं की। पुलिस को फुटेज में कई साक्ष्य मिले हैं। क्याअ था मामला 25 अप्रैल की शाम को होटल में स्पा खुले रहने की सूचना पर दंड़ाधिकारी सूरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। स्पा खुला मिला। वहां कुछ लोग शेविंग करा रहे थे। एक युवती भी थी, जो वहां से भाग गई, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस होटल से लड्डू मंगोतिया, दीपक व रजत को पकड़कर थाना ले गई थी। तीनों के अलावा होटल मालिक और मैनेजर पर लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार तीनों को बिष्टुपुर थानेदार राजेश प्रकाश सिन्हा ने जमानत पर रिहा कर दिया। दूसरे दिन मामला हाईप्रोफाइल होने पर एसएसपी-सिटी एसपी ने होटल में जाकर छानबीन की। फुटेज जब्त कर जांच की तो पता चला कि वहां देह व्यापार के लिए कोलकाता से 23 मार्च को युवती बुलाई गई थी। जिसका पहचान पत्र फर्जी बनाकर होटल में ठहराया गया था। बिष्टुपुर थानेदार पर उठते सवालों में एसएसपी ने कहा एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि बिष्टुपुर थानेदार राजेश प्रकाश सिन्हा पर लगे आरोपों की जांच चल रही है। मामले की सही तरीके से अनुसंधान नहीं करने, होटल का फुटेज जब्त नहीं करने, रुपए लेकर आरोपी को लाभ पहुंचाने जैसे आरोप लगे हैं। थानेदार ने होटल के कमरों की जांच नहीं की। दूसरे दिन उसी होटल के कमरे से युवती का मिलना कहीं न कहीं गलत जांच को दर्शाता है। थानेदार पर लगे आरोपों की जांच सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट कर रहे हैं। जांच के बाद ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इनको भेजा गया जेल उद्यमी व होटल मालिक राजीव दुग्गल (62)- जुबली रोड, सर्किट हाउस एरिया, बिष्टुपुर।  लड़की का खर्च उठाने वाला शरद पोद्दार (34)- होल्डिंग नंबर दो, सीएच एरिया नोर्थ-वेस्ट रोड नंबर 13, सोनारी। होटल मैनेजर धनंजय कुमार सिंह (41)- लक्ष्मी निवास, सतबायनी, जमालपुर-आदित्यपुर लड़की का फर्जी आधारकार्ड बनाने वाला राहुल अग्रवाल (33)- मेन रोड नियर उदितवाणी प्रेस, जुगसलाई।