July 13, 2026

कानपुर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है फतेहपुर के लिए चिंता का विषय

Spread the love

फतेहपुर 

फतेहपुर जनपद के पड़ोसी जिले कानपुर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है फतेहपुर के लिए भी चिंता का विषय है कि कानपुर से फतेहपुर की तरफ आवागमन बंद रहे जिसके लिए जिला अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार वर्मा ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए हैं फतेहपुर जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बिंदकी तहसील में लाकडाउन व डिस्टेंसिंग की स्थिति जानने के लिए बिंदकी तहसील में जाकर के लाक डाउन की स्थिति का जायजा लिया वह पुलिसकर्मियों को कहा गया कि कानपुर की तरफ से कोई भी व्यक्ति फतेहपुर में प्रवेश न कर सके जिससे हमारा फतेहपुर कोरोना वायरस से बचा रहे साथ ही जिला अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने लोगों को कहा बिना अनावश्यक कार्य के कोई भी घर से बाहर ना निकले जिससे पुलिस प्रशासन को आपके के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी पड़े