जमशेदपुर झारखंड
लॉकडाउन का उल्लंघन – होटल में चल रहा था स्पा
आलकोर होटल के मालिक समेत 5 पर केस — बिस्टुपुर मे रामदासभट्टा स्थित होटल आलकोर में शनिवार को स्प्स सेलून खुला था। पुलिस ने छापामारी कर 3 लोगो को पार्टी करते पकड़ा । पुलिस को देख कुछ युवक युवतीया भाग निकलने में सफल रहे।पुलिस ने बिस्टुपुर थाना क्षेत्र सब जोन-1 के दंडाधिकारी सूरज कुमार के बयान पर आलकोर होटल के मालिक राजीव दुग्गल , मैनेजर धनंजय कुमार , राजेश मंगोतीया ,मानगो के दीपक अग्रवाल के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया है। शाम 4 बजे 25-04-2020 को पुलिस ने छापामारी की , जांच में होटल का स्पा खुला पाया गया, छापामारी के दौरान कुछ लोग पीछे के दरवाजे से भाग निकले जिसमे दो लड़कियां भी थी, मौके पर चिप्स और गिलास भी थे जिसे देखने से पार्टी का आयोजन प्रतीत हो रहा था।
होटल के मैनेजर ने बताया कि ,अपने कर्मचारियों के लिए स्पा खुला था। पुलिस ने पकड़े गए लोगो से होटल आने का कारण पूछा परंतु सही स्पष्ट जवाब किसी ने नही दिया।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-