आगरा
आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि मेरे आगरा को बचा लीजिए, बचा लीजिए…
ये मजमून महापौर नवीन जैन के उस पत्र का है जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 21 अप्रैल को लिखा यह पत्र शनिवार को वायरल हो गया। कोरोना वायरस से जूझ रही ताजनगरी में दूध-सब्जी समेत चिकित्सा सुविधाओं की दिक्कतों के कारण लोगों की परेशानी पर महापौर नवीन जैन ने यह मार्मिक पत्र लिखा स्थानीय प्रशासन द्वारा हॉटस्पॉट क्षेत्र में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में कई दिनों तक जांच नहीं हो पा रही है ना ही वहां मरीजों के लिए भोजन एवं पानी का उचित प्रबंधन किया जा रहा है सरकारी अस्पताल में कोरोना मरीजों को छोड़ अन्य मरीजों को नहीं देखा जा रहा है, स्थिति विस्फोटक हो चुकी है इलाज के अभाव से मर रहे लोग’ फेल है डोर स्टेप डिलीवरी, फेल है प्रशासन डोर स्टेप डिलीवरी के प्रशासन के दावे खोखले निकले अफसर कोई व्यवस्था नहीं बना सके आगरा के सीएमओ जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को नहीं संभाल पा रहे हैं वरिष्ठ अधिकारी अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं केवल 15-20 मिनट के लिए फोटोग्राफी कराने के उद्देश्य से बाहर निकलते हैं, जिससे रिकॉर्ड रखा जा सके ऐसे अफसरों से सरकार की छवि धूमिल हो रही है ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-