September 14, 2026

वाराणसी में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार

Spread the love

वाराणसी। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शुक्रवार के बाद शनिवार को भी कोरोनावायरस नए मामले सामने आए हैं। जिसमें सात पुलिसकर्मी हैं इसके अलावा पितरकुंडा बफर जोन से एक और व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है।

वाराणसी में प्रतिदिन कोरोना के मरीजों में इजाफा हो रहा है। बीते शुक्रवार को भी कोरोना वायरस के 7 मामले सामने आए थे। वहीं शनिवार की देर शाम भी 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि 8 रिपोर्ट में से 7 रिपोर्ट पुलिस कर्मियों की है। जिसमें एक उपनिरीक्षक 3 हेड कांस्टेबल 3 कांस्टेबल शामिल है। यह सभी सिगरा थाने कि नगर निगम चौकी पर तैनात थे। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि इसमें से सबसे पहले चौकी इंचार्ज / उपनिरीक्षक में सबसे पहले सूखी खांसी और बुखार के लक्षण दिखे थे। उसके बाद चौकी के कुछ और पुलिसकर्मियों में भी लक्षण दिखने लगे। सभी एक साथ एक ही बैरक में रहा करते थे। शुक्रवार को इन्हें वहां से अलग कर दशाश्वमेध क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में क्वॉरेंटाइन करा दिया गया था और इनकी सैम्पलिंग कराई गई थी। 14 लोगों की सैंपलिंग में 7 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी की कांटेक्ट ट्रैसिंग कराई जाएगी और चौकी के आसपास के क्षेत्रों की भी स्क्रीनिंग और सेंपलिंग होगी। इसके अलावा पितरकुंडा बफर जोन के नजदीक का एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे भी दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

गौरतलब है कि वाराणसी में अब तक कोरोना के 34 मरीज सामने आ चुके हैं। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और 8 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। शनिवार तक वाराणसी में कुल 25 केस एक्टिव थे। इसके अलावा जिले में 7 हॉटस्पॉट जॉन भी बनाए गए हैं।