*असलहे के साथ एक विकलांग गिरफ्तार*
*बीएम ब्रेकिंग न्यूज़ से भुवनेश्वरी मलिक की रिपोर्ट*
वाराणसी। आज जनपद की चेतगंज थाने की पुलिस ने एक विकलांग को 32 बोर के देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि चेतगंज थाना प्रभारी अजित कुमार मिश्रा को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक विकलांग व्यक्ति जो बैशाखी से चलकर असलहा लेकर आ रहा है। जिसकी सूचना पर विश्वास करके थाना प्रभारी के द्वारा आनंद बेयरिंग के पास अपनी टीम को लेकर घेराबन्दी कर दिया गया। जहां कुछ समय के बाद उक्त विकलांग व्यक्ति बैसाखी के सहारे चलता हुआ आता दिखाई दिया जिसे रोककर उसकी तलाश ली गई तो उक्त व्यक्ति के पास से एक 32 बार का देशी पिस्टल व दो 32 बार का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम इश्तियाक अहमद लालागंज थाना गोपीगंज जनपद भदोही बताया। जिस पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी चेतगंज अजित कुमार मिश्रा तथा उनकी टीम शामिल रही।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-