May 8, 2026

नागपुर से घर लौटा युवक कोरोना पजेटिव – हरिशंकर तिवारी

Spread the love

नागपुर से घर लौटा युवक कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज।

मध्यप्रदेश रीवा :कलेक्टर के निर्देशन में बीएमओ मेडिकल टीम के साथ गांव पहुंचे पूरे परिवार को घर में किया गया आइसोलेट कल बिछिया अस्पताल भेजकर संदिग्ध की कराई जाएगी जांच
रीवा न्यूज़ संदिग्ध हालत में कोरोना वायरस का मरीज मिला जब इसकी जानकारी कलेक्टर बसंत कुर्वे को लगी तो गंगेव अस्पताल के बीएमओ को मौके में पहुंचकर संदिग्ध मरीज की जांच करने के लिए कहा गया वही कलेक्टर के द्वारा प्रशासनिक टीम को भी अलर्ट किया गया यह मामला मनगवां थाना के आलमगंज गांव का होना बताया गया है बीएमओ को डॉ वेद प्रकाश त्रिपाठी बताया है की कलेक्टर के निर्देशन स्वास्थ्य टीम के साथ आलमगंज पहुंचकर युवक सहित परिवार के पांच सदस्यों का जांच किया गया लेकिन कुछ भी अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कल सुबह बिछिया अस्पताल रीवा संदिग्ध को भेजा जाएगा और फिर से मेडिकल जांच कराई जाए वही मौके में एसडीएम एके सिंह पहुंचे हैं फिलहाल सभी को घर के अंदर आइसोलेट किया गया है बताया जाता है कि 10 दिन पहले राम प्रसाद पांडे पिता देवेंद्र पांडे निवासी आलमगंज वार्ड क्रमांक 5 नागपुर से घर आया है जब से तेज बुखार सर्दी जुखाम खांसी की शिकायत बनी हुई है इस संदिग्ध खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

इसी लाइन में सीधी जिले की एक खबर जहां की सीधी जिले के रामपुर नैकिन तहसील अंतर्गत ग्राम मल गांव निवासी रामगोपाल तिवारी जी का बालक दो-तीन दिन पहले इंदौर से घर आया है जो कि शासन-प्रशासन या किसी तरह से उसकी जांच अभी तक नहीं की गई है यहां की प्रशासनिक व्यवस्था इतनी कमजोर है कि आज दिन तक किसी प्रकार की मेडिकल चेकअप किया गया ना ही आज तक प्रशासन ऐसे लोगों का ख्याल रख पाती है कि कप कौन कहां से आया कौन कहां जा रहा है
शासन का ध्यान आकृष्ट करवाया जाए
और ऐसे लोगों की तत्काल जांच कराई जाए

रिपोर्टर : हरिशंकर तिवारी