लाॅक डाउन यथावत जारी रहेगा, कोई नई गतिविधि नहीं होगी: मुख्यमंत्री
सोशल डिस्टेंसिंग पर लगातार फोकस किया जाए घटतौली और जमाखोरी करने वाले लोगों पर एन0एस0ए0 और गैंगेस्टर लगाया जाए गेहूं की सरकारी खरीद में किसानों की सुविधा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, किसानों को उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य हर हाल में मिले कोरोना के हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों में मेडिकल टीम को
एलर्ट करते हुए मैक्रो प्लानिंग की जाए कम्युनिटी किचन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश क्वारेन्टीन सेण्टर्स में छिड़काव वगैरह सुनिश्चित करते हुए
इनमें पंखे एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाए |
लखनऊ: 14 अप्रैल, 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज अपने सरकारी आवास पर आयोजित वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाॅक डाउन को 3 मई, 2020 तक बढ़ाये जाने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्णय के प्रकाश में सभी मण्डलायुक्त/अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उप महानिरीक्षक/जिलाधिकारियों/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों/अपर निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य/मुख्य चिकित्सा अधिकारियों/जिला पूर्ति अधिकारियों/महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र को आवश्यक निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा लागू किया गया 21 दिन का लाॅक डाउन आज रात्रि समाप्त हो रहा था, परन्तु इसके अच्छे परिणामों को देखते हुए इसे 3 मई, 2020 तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में लाॅक डाउन को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग पर लगातार फोकस किया जाए और इसे हर हाल में लागू किया जाय |

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-