लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए योगी सरकार बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, यूपी सरकार ने 15 जिलों को जो हॉट स्पॉट कोरोना पॉजीटिव इलाके हैं उन जिलों के डीएम द्वारा पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। इन जिलों में 15 अप्रैल तक कोई भी आवाजाही नहीं होगी। यहां तक की सामानों की होम डिलिवरी होगी, यानी कोई भी दुकान नहीं खुलेंगे। सिर्फ कर्फ्यू पास वालों को आने-जाने की इजाजत होगी ।
यूपी सरकार ने जिन 15 जिलों के हॉट स्पॉट को पूरी तरह से सील किया है, वह हैं- लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महाराजगंज, सीतापुर और सहारनपुर। इन जिलों को 15 अप्रैल तक पूरी तरह से सील किया जाएगा।
योगी सरकार का कहना है कि इस दौरान कोई दुकानें नहीं खुलेंगी, सिर्फ आश्वयक वस्तुओं की होम डिलिवरी होगी। इसके साथ ही केवल कर्फ्यू पास वालों को घर से निकलने की इजाजत दी जाएगी। 15 अप्रैल को स्थिति की समीक्षा की जाएगी, उसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। 30 अप्रैल तक 15 जिले सील
आज रात 12 बजे से लागू होगा नियम |

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-