June 23, 2026

थाना अलीगंज स्थित नवीन गल्ला मंडी में हुई अहम बैठक।- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

21 दिनों के लॉक के दौरान लगातार राजधानी लखनऊ में शिकायतें मिल रही थी कि कालाबाजारी हो रही है उसको लेकर उत्तर प्रदेश की सरकार पूरी तरह से सतर्क है। आज मंडी परिषद में एसडीएम ट्रांस गोमती विश्व भूषण मिश्रा एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट अजय कुमार राय एडिशनल डीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव एसीपी अलीगंज राजकुमार शुक्ला एसएचओ अलीगंज फरीद अहमद और मंडी समिति के लोगों के साथ एक जागरूकता बैठक की गई। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर कालाबाजारी, मास्क, सैनिटाइजर समेत कई अहम मुद्दों पर बात हुई। पूरी मंडी को सैनिटाइज कराया गया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी गई। एडीएम ट्रांस गोमती विश्व भूषण मिश्रा मंडी परिषद में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के निर्देश दिए पूरी मंडी परिषद को सैनिटाइज कराया गया लगातार एडिशनल डीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं और एडीएम ट्रांस गोमती विश्व भूषण मिश्रा और एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट अजय कुमार राय के साथ बैठकर कर रहे हैं लोगों को जागरूक कर रहे हैं किसी भी हाल पर कोरोना नमक महामारी से लोगों को बचाया जाए इसके उपाय कर रहे हैं। क्षेत्र में कई इलाकों को सैनिटाइज कराया जा रहा है सैनिटाइजर बांटा जा रहा है मास्क वितरित किए जा रहे हैं कालाबाजारी को लेकर भी एडिशनल डीसीपी राजेश कुमार श्रीवास्तव पूरी तरह से क्षेत्र में नजर बनाए हुए हैं। आज थाना अलीगंज स्थित मंडी परिषद में जन जागरूकता बैठक की गई जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर बात हुई और कोरोना नामक महामारी से लोगों को कैसे बचाया जाए इस मुद्दे पर सभी लोगों ने जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस बैठक में एडीएम ट्रांस गोमती विश्व भूषण मिश्रा एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट अजय कुमार राय फूड इंस्पेक्टर लखनऊ मंडी परिषद सचिव लखनऊ एडिशनल डीसीपी राजेश कुमार श्रीवास्तव एसीपी अलीगंज राजकुमार शुक्ला एसएचओ अलीगंज फरीद अहमद समेत कई अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।

गल्ला मंडी में अनावश्यक इकट्ठा हो रही भीड़ को लेकर भी निर्देश दिए गए।

पूरी मंडी सैनिटाइज भी कराया गया वहां के कर्मचारियों को सैनिटाइजर और मास्क भी वितरित किए गए।
शासन प्रशासन पूरी तरह से कोरोनावायरस को लेकर सतर्क है और इसकी रोकथाम के लिए सरकार द्वारा लगातार अहम कदम उठाए जा रहे हैं।