नई दिल्ली। एक तरफ जहां कोरोना का कहर जारी है तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर फेक खबरों की बाढ़ सी आ गयी है। लोग लॉकडाउन में घर में बैठे हुए सोशल साइट पर लगे रहते हैं। वहीं साइट्स पर अच्छी और सही खबरों के बीच फेक खबरों का सिलसिला जारी है। ये फेक खबरें कहीं ना कहीं लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। इसको देखते हुए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि सरकार ने एक गाइड लाइन जारी करते हुए कहा है कि अब एक बार में एक लोग को ही वाट्सएप्पमैसेज फॉरवर्ड कर सकेंगे।
आपको बता दें कि वाट्सएप्पपर एकबार में पांच ग्रुप या लोगों को मैसेज सेंड किया जाता है, जिसके चलते कोई भी मैसेज बहुत कम समय में बहुत तेज़ी से वायरल होता रहा है इस स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने कोई भी फेक मैसेज बहुत तेज़ी से वायरल ना हो पाए और समय रहते ही फेक मैसेज पर अंकुश लगाया जा सके इसको लेकर ये गाइड लाइन जारी किया है हालांकि अभी भी वाट्सएप्प ग्रुप से एक साथ पांच लोगों को मैसेज भेजा जा रहा है।
MVD India न्यूज़ आप सभी लोगों से ये अपील करता है कि ऐसी किसी भी खबर या मैसेज को फॉरवर्ड नहीं करें जिनमें प्रमाणिकता नहीं हो। जितना हो सकें लॉकडाउन का पालन करें, और अपना पूरा सहयोग प्रशासन को दें।





More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-