जौनपुर_खुटहन थाना क्षेत्र के दहेज हत्या के मुकदमे स्टेट बनाम गोरख में वारंट के बावजूद गवाही देने न आने वाले डिप्टी एसपी रामकृष्ण चतुर्वेदी गोविंद नगर, कानपुर में तैनात) की गिरफ्तारी का वारंट जारी करते हुए उन्हें पेश करने का आदेश पुलिस अधीक्षक को एवं उनका वेतन रोकने का आदेश जिलाधिकारी कानपुर को अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम महेंद्र सिंह ने दिया। कोर्ट ने यह भी आदेश किया कि जब तक गवाही देने कोर्ट में नहीं आते तब तक उनका वेतन रुका रहेगा। उधर चंदवक थाना क्षेत्र के दहेज हत्या के मुकदमे स्टेट बनाम कुसुम में वारंट व नोटिस के बावजूद सेवानिवृत्त एसआई माता प्रसाद कोर्ट में गवाही देने नहीं आ रहे हैं। वह वर्तमान में मीरजापुर में रहते हैं। कोर्ट ने जिलाधिकारी मिर्जापुर को आदेश दिया है कि एसआई माता प्रसाद की पेंशन तत्काल प्रभाव से रोक दी जाए। उनकी पेंशन तब तक रुकी रहेगी जब तक वह कोर्ट में उपस्थित होकर गवाही नहीं देते।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-