वाणिज्य कर विभाग लखनऊ द्वारा लॉक डाउन लागू होने के बाद से अपने सभी राजपत्रित अधिकारियों को लगाकर आवस्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित कर करके उनके मूल्यों पर नियंत्रित कर दिया है।
थोक विक्रेताओं से बात करके आवस्यक वस्तुओं के दामों को लॉक डाउन के पहले के दामों पर रिटेलर को देने के लिए कहा गया । किराना समान ,खाद्यान्न ,खादय तेल व आटा ,चीनी ,चाय के थोक डीलरों जो अधिकांशतः पाण्डेगंज , गणेशगंज, फतेहगंज, अमीनाबाद ,आलमबाग , मुरलीनगर आदि से बात करके फुटकर विक्रेताओं को सही थोक मूल्यपर माल देने के निर्देश दिए गए ।आटा मिल मालिकों से बात करके आटा का थोक मूल्य 1200-1250 तक (50kg की बोरी) कराया गया। अब स्थानीय बाज़ारों में खुला आटा 27 -30 रुपया में मिल रहा हैं। चीनी के भी थोक दाम 200 रूपया तक कम कराये गये। खाद्य तेल के थोक विक्रेताओं नीरज ट्रेडिंग कंपनी गणेशगंज ,महेश ऐजेंसी गड़बड़ झाला अमीनाबाद जिनकी अधिक थोक मूल्य लेने की शिकायत फुटकर विक्रेताओं ने की थी ,को सही थोक रेट पर खाद्य तेल देने के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन व विभाग का उद्देश्य लॉक डाउन के दौरान किसी को आवस्यक वस्तुएं घर पर ही होम डिलीवरी के माध्यम से मिल जाएं,या घर के 200 से 300 मीटर दूरी पर आवस्यक वस्तुएं मिल जायें ।
कुछ स्थानों पर स्थानीय पुलिस द्वारा कुछ कारणों से दुकाने बंद करा दी थीं ,उनको पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात करके दुकाने खुलवायी गयीं। थोक बाजार से स्थानीय बाजार में दुकानों में माल लाने व उसे लेने जाने हेतु व घर से दुकान आने जाने के लिए डीलरों को विभाग द्वारा जिलाप्रशासन से लगभग 600 पास प्राप्त कर विक्रेताओं को वितरित किये गए । अब लगभग पूरे शहर में सभी आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है विक्रेताओं व उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर समान मिल जा रहीं हैं। छोटी मोटी शिकायतें जो मिल रही हैं ,उनका तत्काल निराकरण कराया भी जा रहा है।
*जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से समन्वयन हेतु वाणिज्यकर विभाग से* *ज्वाइंट कमिश्नर श्री बृजेश मिश्रा नोडल अधिकारी* के रूप में नामित हैं, जिलाप्रशासन व सभी वाणिज्यकर विभाग के अधिकारियों का एक वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है,जिस पास सभी आवश्यक दिशानिर्देश व सूचनाएं शेयर की जा रही हैं । 60 -70 बाजारों में रोज अधिकारी भ्रमण कर आवस्यक वस्तुओं की नियंत्रित मूल्य पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आपूर्ति सुनिश्चित करा रहे हैं ।
*सदर बाजार कैंट में* डाक घर बिल्डिंग में ग्रॉफर्स मार्केट की दुकान का निरीक्षण *डिप्टी कमिश्नर श्री आर एन त्रिपाठी व असिस्टेंट कमिश्नर प्रदीप पटेल* द्वारा किया गया ।फर्म मालिक सतवीर सिंह राजू द्वारा बताया गया कि ग्रोसरी के 1200 आइटम उनकी दुकान पर उपलब्ध हैं , *जमैटो* से *ग्रॉफर्स कंपनी* ने समझौता किया है, उनके डिलीवरी ब्याय दुकान से ऑर्डर के अनुसार माल पूरे लखनऊ में आपूर्ति कर रहे हैं। दुकान से भी माल की आपूर्ति हो रही है।मोबाइल नंबर *8808026969* पर सीधे भी आर्डर लिए जाना श्री राजू द्वारा बताता गया।
श्री त्रिपाठी व प्रदीप पटेल द्वारा गणेशगंज फतेहगंज, अमीनाबाद ,न्यू मेडिसिन मार्केट नयागांव अमीनाबाद ,हुसैनगंज ,मुरलीधर ,उदयगंज ,सदरबाजार आदि बाजारों के भ्रमण किया गया।
– भवदीय
प्रदीप पटेल
असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर
लखनऊ
मोबाइल- 9450053148

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max