May 8, 2026

अब तक की खबरे उत्तर प्रदेश से – अजय मिश्रा

Spread the love

  थाना कोतवाली गाजियाबाद में – आइसोलेशन वार्ड में स्थित तथाकथित लोगों द्वारा अश्लील हरकतें करने ;सहयोग ना करने आदि के संबंध में मुकदमा पंजीकृत करने हेतु थानाध्यक्ष को आग्रह किया गया था —- उसके क्रम में थाना पर अपराध संख्या 288/20 अंतर्गत धारा आईपीसी 354 294 509 269 270, 271 पंजीकृत किया गया है |

संपूर्ण प्रकरण में समस्त पीड़ित के बयान लेने और साक्ष्य के आधार पर निष्पक्ष विवेचना सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया गया है —
कलानिधि नैथानी
एसएसपी गाजियाबाद

  लखनऊ।

ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में भैय्यू नामक युवक को गोली मारने का आरोपी सुफियान चढा पुलिस के हत्थे, वहीं फरार दो आरोपी सगे भाइयों की सरगर्मी से तलाश में जुटी पुलिस, एडीसी विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देश पर इंस्पेक्टर ठाकुरगंज प्रमोद कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ आरोपी को ACP चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में दबोचा, पुलिस कमिश्नर कमिश्नर सुजीत पांडेय के दिशा निर्देशन पर कार्य कर रही ठाकुरगंज पुलिस हुई कामयाब।
 जालौन अवैध शराब के साथ 5 लोग गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई, 310 लीटर शराब,8 हजार किलो लहन बरामद, कालपी के कस्बा कालपी का मामला.

 इटावा  चौकी इंचार्ज प्रभारी पर उत्पीड़न का आरोप, महिला कांस्टेबल गुंजन पाल ने सिविल लाइन थाने के जेल चौकी इंचार्ज प्रभारी पर लगाया आरोप, सुनवाई न होने पर आत्महत्या की दी धमकी, चौकी इंचार्ज प्रभारी लगातार कर रहा उत्पीड़न
 गाज़ियाबाद  अस्पताल में नर्स से अश्लीलता का मामला, डीएम ने मुकदमा दर्ज करने के दिये आदेश, घंटाघर कोतवाली में FIR दर्ज, CMS की शिकायत पर केस दर्ज के आदेश, जमात से लौटे कोरोना मरीज ने की थी अभद्रता, #Ghaziabad जिला अस्पताल में था भर्ती.-सूत्र
जिला अस्पताल में नर्सों से छेड़छाड़ करने वाले जमाती मरीजों को RKGIT के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, रात के समय एंबुलेंस के माध्यम से इन्हें शिफ्ट किया गया |
 सख्त हुई सरकार –
लॉकडाउन का पालन कराने के दौरान प्रदेश में किसी भी स्थान पर पुलिस पर हमला करने वालों के ख़िलाफ़ NSA यानी कि रासुका के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी |

 लखनऊ : संयुक्त पुलिस आयुक्त( कानून एवं व्यवस्था) श्री नवीन अरोरा का एक और सराहनीय कार्य।सहयोग माँगने के मात्र एक घंटे के भीतर ही,असहाय कैंसर पीड़िता को एसएचओ कृष्णा नगर के माध्यम से उपलब्ध कराया वाकर।
महिला ने जताया आभार!बोली |

लखनऊ  गांव गांव कोरोना मरीजों को खोज रही है योगी सरकार….
अब तक 10,000 ग्राम प्रधानों को किया जा चुका है फोन…
मांगी जा रही है बाहर से गांव आने वालों और संदिग्ध मरीजों की जानकारी!!

  पीलीभीत में आदमखोर बाघ का आतंक, खेत गए 2 किसानों को बनाया निवाला, खेत में दोनों किसानों का शव बरामद, पहले भी 2 लोगों को निवाला बना चुके, वन विभाग की लापरवाही से लोग नाराज, गजरौला के रिछौला फार्म का मामला |

 सीएम -YogiAdityanath का कार्यक्रम, 10 बजे सीएम आवास पर होगा कार्यक्रम, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा, पेंशन वितरित करेंगे, कुष्ठावस्था पेंशन का आज करेंगे वितरण, 8671781 लाभार्थियों के लिए 8714693 करोड़, लाभार्थियों से वीसी के माध्यम से संवाद करेंगे |
 – सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, सरकार कुछ बातों को स्पष्ट करे, क्या प्रति 10 लाख में 32 को ही कोरोना जांच, क्या किल्लत के समय भी निर्यात हुआ, मेडिकल उपकरणों का निर्यात हुआ है, क्या मनरेगा, राशन कार्ड धारक को ही राशन. |
 बाराबंकी  – मुंबई से आने वाले 61 लोग पकड़े गए, मुंबई से कंटेनर के अंदर छिपकर पहुंचे थे, कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा, हाईवे पर कार सवार युवकों ने सूचना दी, जिला अस्पताल में जांच के लिए भेजा गया, बाराबंकी के सफदरगंज चौराहे से पकड़ा |