June 11, 2026

यूपीएसआरटीसी कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए अपनी तरफ से व्यापक स्तर पर हर संभव उपाय कर रहा

Spread the love

  एमडी परिवहन निगम राजशेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ बाद, यूपीएसआरटीसी कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए अपनी तरफ से व्यापक स्तर पर हर संभव उपाय कर रहा है। बड़े पैमाने पर सार्वजनिक जागरूकता के साथ साथ बसों और बस स्टेशनों के सेनिटाइज किया जा रहा है और हमने इस संकट से निपटने के लिए कर्मचारियों को अच्छी तरह प्रशिक्षित करेंगे।

सामाजिक दायित्व और जिम्मेदारी के तहत यूपीएसआरटीसी ने आज नगर निगम लखनऊ के “सफाई कर्मचारी / सफ़ाई योधा / सफ़ाई प्रहरी” को “1000 मास्क, 1000 हैंड सैनिटाइज़र, 1000 दस्ताने” प्रदान किए हैं।

वे प्रथम पंक्ति के ऐसे व्यक्ति हैं जो इन विषम, प्रतिकूल, कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी हम सभी के लिए काम कर रहे हैं। बड़े जनहित में पूरे मनोयोग से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु यूपीएसआरटीसी के अधिकारी और कर्मचारियों ने उनके लिए यह योगदान दिया। संभागीय आयुक्त श्री मुकेश मेश्राम, डॉ राज शेखर एमडी यूपीएसआरटीसी, श्री इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त लखनऊ द्वारा नगर निगम मुख्यालय में आज यूपीएसआरटीसी और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में “सुरक्षा उपकरण” वितरित किए गए।।