June 23, 2026

आज से कोरोना वायरस तीसरी स्टेज में प्रवेश कर रहा है

Spread the love

मित्रों, आज से कोरोना वायरस तीसरी स्टेज में प्रवेश कर रहा है। यहां से 8 दिन सब से ज्यादा महत्वपूर्ण होंगे। इन दिनों में हम सबको विशेष ख्याल रखना होगा।

हम सब को सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ अब फिजिकल डिस्टेन्सिंग की पालना करना होगा। एक दूसरे से उचित दूरी बनाए रखनी है। मास्क और सेनेटाइजर का मुकम्मल इस्तेमाल करना है।

किसी भी हाल में खुद को संक्रमण में नहीं फंसने देना है। बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी है। अगर आगामी 4 दिन हमने खुद को सुरक्षित रख लिया तो आधी जंग जीत लेंगे।

हमको कोरोना को हराना है। ये जंग जीतना ही है। अपने लिए और अपने घरवालों के लिए। खुद को सुरक्षित रखना है। कोरोना से बचना है।

सबसे कारगर उपाय
1. एक दूसरे से कम से कम 4 से 6 फ़ीट की दूरी बनाएं।

2. मास्क और सेनेटाइजर का यूज़ करें।

3. बार बार हांथो को धोएं।

4. दिन भर में कम से कम 5 बार गर्म पानी पिएं।

5. घर पर सुबह शाम नमक वाले पानी से गरारे करें।

6. शरीर को गर्म रखें।

7. फ्रिज के पानी और ठंडी चीज़ों का सेवन भूल कर भी न करें।

8. खुद को सर्दी खांसी से बचाएं।

9. घर पर अदरख, काली मिर्च और लौंग का काढ़ा बनाएं, इसमे एक चम्मच शहद मिला कर चाय की तरह गरमा गरम ही पिएं।

10. घर पर बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें।