May 1, 2026

जिन्हें केजरीवाल जी ने भगाया, उन्हें सीएम योगी ने अपनाया – अजय मिश्रा

Spread the love

दूसरे राज्यों से आए यूपी/बिहार के लोगों के लिए रात भर जगे रहे सीएम योगी

रातों रात घरों से जगा कर बुलाए गए परिवहन अधिकारी, ड्राइवर और कंडक्टर रातों रात किया गया 1000 बसों का इंतज़ाम | दिल्ली से आए लोगों की आपबीती, दिल्ली सरकार ने काट दिए पानी, बिजली के कनेक्शन, लाकडाउन के दौरान नहीं मिली भोजन, दूध आदि की भी मदद नहीं मिली |

भूखे लोग सड़कों पर उतरे तो दिल्ली सरकार के अधिकारी बक़ायदा एनाउंसमेंट कर अफ़वाह फैलाते रहे कि यूपी बार्डर पर बसें खड़ी हैं, जो यूपी और बिहार ले जाएँगी | बहुत सारे लोगों को मदद के नाम पर डीटीसी की बसों से बार्डर तक पहुंचवा कर छोड़ दिया गया |

लाकडाउन और कथित कर्फ़्यू में दिल्ली सरकार की संवेदनहीनता, बढ़ाया कोरोना फैलाने का ख़तरा, पूरे देश में लोगों की जान से खिलवाड़ तब जबकि मुफ्त बिजली और पानी देने का वायदा करके सत्ता में आए थे केजरीवाल

सीएम योगी ने रात भर जाग कर नोएडा, गाजियाबाद ,बुलंदशहर, अलीगढ़, हापुड़ आदि इलाक़ों में 1000 से ज्यादा बसें लगाकर इनको गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था कराई | रात में ही इन लोगों और बच्चों के लिए कराया गया भोजन का इंतज़ाम कोरोना और लाकडाउन की आपदा के वक़्त केजरीवाल जी की सस्ती सियासत |