June 7, 2026

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को चालान न करने के निर्देश दिए – अजय मिश्रा

Spread the love

गाजियाबाद 

लॉकडाउन के चलते एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को दिए चालान न करने के निर्देश

‼कोरोनावायरस को मद्देनजर रखते हुए गाजियाबाद पुलिस प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है । इसी क्रम में आज श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी द्वारा पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गये हैं कि यदि किसी कॉलोनी के आसपास रेहड़ी, पटरी वाले सब्जियां, फल बेचते हुए दिखाई देते हैं तो उन्हें भगाया ना जाए ।बस यह ख्याल रखा जाए कि वह आपस में जमघट बनाकर इकट्ठा ना हो। इससे घर में बैठे लोगों को सामान आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। यदि उन्हें सामान नहीं मिलेगा तो वह बाजार में जा कर सामान खरीदने जाएंगे और जहां पर भीड़ इकट्ठा होने की संभावना रहती है और संक्रमण फैलने की आशंका रहती है । जरूरी सामान को सप्लाई करने वालों को बिल्कुल न रोका जाए।

एसएसपी द्वारा इसके अलावा टेलीफोन सेवा, इंटरनेट सेवा , मेडिकल , वित्तीय, मीडिया कर्मियों सरकारी कर्मचारियों व आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले को अनावश्यक ही ना रोका जाए और इनका चालान भी ना किये जायें।

इनके अलावा एसएसपी द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी /थाना प्रभारी/ पुलिस कर्मियों को यह भी निर्देशित किया गया कि यदि कोई व्यक्ति अनावश्यक ही बिना किसी आपात स्थिति के घर के बाहर मिलता है उसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाये |