July 14, 2026

जिलाधिकारी द्वारा ट्रक एसोसिएशन एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक

Spread the love

  लखनऊ- कोरोना मामला शासन PC

ACS होम अवनीश अवस्थी का बयान-

प्रदेश में अबतक 22 केस मिले- ACS 11 लोग स्वस्थ होकर घर गये- ACS 8 लैब काम कर रहीं हैं- ACS प्रमुख सचिव ग्राम विकास ने विधायक निधि संशोधन सम्बन्धी आदेश जारी किये, विधायकों के दिये गये धन का अब सदुपयोग हो सकेगा- ACS 18570 राशन वैन काम कर रहीं हैं- ACS एक लाख फूड पैकेट बांटे जा रहें हैं,सात लाख लीटर दूध का वितरण किया गया- ACSगरीबों तक भोजन पहुँचाया  जायेगा- ACS पब्लिक एड्रेस सिस्टम सरकारी वाहनों पर लागू किया जा रहा है- ACS

सराहनीय आदेश-

CM ने आदेश दिया है कि,पैदल आ रहें मजदूरों का बॉर्डर के जिले के अधिकारी ध्यान रखेंगे,भोजन करायेंगे – ACS

कालाबाज़ारी पर CM सख्त, DM, कमिश्नर तुरंत कार्यवाही करें – ACS

सफाईकर्मी,बिजली कर्मी,पुलिसकर्मियों के व अन्य सहयोगी विभागों का CM ने आभार जताया- ACS

जनता घर में रहें,सुरक्षित रहे- ACS

CM हेल्पलाइन से नम्बर से ग्राम प्रधानों से सम्पर्क किया जा रहा है- ACS

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर हजारों गाड़ियों का चालान किया गया- ACS

कोरोना वैरियर्स की पूरी सेना काम कर रही है,जिसमें मीडिया का भी सहयोग मिल रहा है- ACS

DMs-SPs को आदेश जारी किया गया है,जॉइंट पेट्रोलिंग करें- ACS

PS फाइनांस की अध्यक्षता में कमेटी का गठन, गेहूं की फसल और आलू की फसल का आंकलन करेंगे- ACS

मीडिया का आभार ,सूचनाएँ देते रहें- ACS
 वाराणसी

जो ट्रकें गिट्टी व बालू की ढुलाई करती हैं, यदि वे चाहें तो उन्हें फल/सब्जी इत्यादि की ढुलाई के लिए अनुमति दी जायेगी-जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने गुरुवार को कैंप कार्यालय पर ट्रक एसोसिएशन एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक वस्तुओं/खाद्य सामग्रियों के आपूर्ति एवं वितरण को नियमित कराये जाने के बारें में चर्चा की। उन्होंने ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कहा कि जो ट्रकें गिट्टी व बालू की ढुलाई करती हैं, यदि वे चाहें तो उन्हें फल/सब्जी इत्यादि की ढुलाई के लिए अनुमति दी जायेगी। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि छोटे मालवाहक व पिकअप की सूची रिटेल, गल्ला व्यापारियों व फ्लोर मिल मालिकों को दे दी जाय। जिससे की खाद्य सामग्रियों का उठान एवं वितरण हो ससमय हो सके।
ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा संज्ञान में दिये गये बिन्दुओं पर जिलाधिकारी ने संबंधित जनपदों एवं विभागों के अधिकारियों को अवगत कराते हुए उसका तत्काल निराकरण कराये जाने हेतु पत्राचार किया जा रहा है। आगरा से वाराणसी के लिए आलू विभिन्न जिलों से होकर आता हैं जो नहीं आ रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि आगरा से जो आलू वाराणसी के लिए आ रहा था वो रास्ते में ना रूके, इसके लिए सभी रास्ते के जनपदों को पत्र लिख दिया है। नासिक से प्याज मिर्जापुर(वाया हनुमाना बार्डर) के रास्ते नहीं आ पा रही हैं इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी मिर्जापुर को पत्र लिख दिया है और फोन से भी बात की है। वाराणसी जनपद के मोहनसराय से ट्रकें शहर के अन्दर नहीं आ पा रही हैं जिसके लिए पुलिस अधीक्षक यातयात व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को निर्देशित कर दिया गया है।एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि जो गाडियां ब्रेक डाउन हो गयी हैं या रास्ते में पंक्चर हो गयी हैं तथा ट्रक चालकों के खाने की समस्या है जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि इसके लिए हाइवे पर पंक्चर की दुकान तथा ड्राइवरों के लिए एक ढाबे को आवश्यक सेवा के अंतर्गत दुकानें चिन्हि |