वाराणसी
आमजन लॉक डाउन के प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन करें – जिलाधिकारी
मुनाफाखोरी/कालाबाजारी करने वाले जाएंगे जेल- कौशल राज शर्मा
आवश्यक वस्तुओं को जनसामान्य तक उपलब्ध कराए जाने हेतु 325 चार पहिया वाहन तथा 412 व्यक्तियों को डिलीवरी के लिए लगाया गया
50 व्यक्ति एवं संस्थाओं द्वारा इस आपदा में फंसे लोगों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं
कोरोना कंट्रोल रूम 0542- 2508077, 8114001673, 911981954,
खाद्य आपूर्ति/इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम 0542- 2508585, 9415064193,
पुलिस कंट्रोल रूम 112/7311150648, 0542- 2414150, सीसीआर- 9454401645, डीसीआर- 9454417477.
जिलाधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट कौशल राज शर्मा ने आम जनों से अपेक्षा एवं अपील करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण एवं उससे बचाव के लिए वे लॉक-डाउन के प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन करें। रोजमर्रा के सामान अपने नजदीकी/ मोहल्ले की दुकान से ही खरीदें। 5 या 5 से अधिक व्यक्ति किसी सार्वजनिक स्थल पर एक साथ इकट्ठे होने की पूर्णता मनाही है। किसी भी साप्ताहिक बाजारों का आयोजन, प्रदर्शनिया आदि निषिद्ध है। किसी भी सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक, शैक्षणिक, खेल, संगोष्ठी, सम्मेलन, धरना आदि का आयोजन निषिद्ध है।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने लोगों से बाहर निकलने पर सोशल डिस्टेंसिंग (कम से कम 1 मीटर) का ध्यान अवश्य रखें जाने की अपील की है। विशेषकर आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के दौरान दुकान, सब्जी, फल ठेले आदि पर भी मुख्य ध्यान सोशल डिस्टेंसिंग पर रखें। यह आपकी सुरक्षा के लिए अपरिहार्य है। जिलाधिकारी ने आगाह किया है कि जिले में जोनल/सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई है। जिसके तहत मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी बराबर भ्रमण/ गश्त कर रहे हैं। लॉक-डाउन/ धारा 144 का उल्लंघन करते पाए जाने पर विधिक कार्यवाही होगी। दुकानदारों को जिलाधिकारी ने सचेत किया है कि आमजन को सही मूल्य पर ही सामान उपलब्ध कराएं। आटा, दाल, चावल, आलू, प्याज आदि सामानों के सही प्रचलित रेट मंडी सचिव द्वारा सार्वजनिक किए गए और ये समाचार पत्रों में प्रकाशित भी हुए हैं। पैक्ड सामान के प्रिंट रेट उचित मूल्य है। उचित मूल्य से अधिक मूल्य लेने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा कर जेल भेजा जाएगा। मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी सहित अन्य टीमें बराबर चक्रमण एवं नजर रख रही हैं। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई हो रही है। आवश्यक वस्तुओं को जनसामान्य तक उपलब्ध कराए जाने हेतु 325 चार पहिया वाहन तथा 412 व्यक्तियों को डिलीवरी के लिए लगाया गया। इसके अलावा 50 व्यक्ति एवं संस्थाओं द्वारा इस आपदा में फंसे लोगों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
जन सामान्य की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। कोरोना कंट्रोल रूम 0542- 2508077, 8114001673, 911981954, खाद्य आपूर्ति/इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम 0542- 2508585, 9415064193, पुलिस कंट्रोल रूम 112/7311150648, 0542- 2414150, सीसीआर- 9454401645, डीसीआर- 9454417477.

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ