वाराणसी
फ्लोर मिल व छोटी चक्की संचालकों को सस्ते दर पर गेहूँ उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि जनता को सस्ते दर पर आटा उपलब्ध हो सके-स्टांप एवं पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
लॉकडाउन के दौरान पशुपालकों को पशुओं के लिए चारा आदि के संबंध में परेशानी का सामना न करना पड़े – रविंद्र जायसवाल
उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण एवं बचाव हेतु सरकार द्वारा निर्धारित 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान आम जनता तो अपना जीवनयापन कर लेगी। किन्तु पशुपालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि अधिकांशतः लोगों के पास पशुओं का अधिक चारा नही है। जो है वह भी कुछ दिनों भर का है। ऐसे में उन्होंने कमिश्नर एवं जिलाधिकारी से वार्ता कर कहा कि बाहर से आने वाली भूसे की गाड़ियों को रोका न जाय। जिससे गौपालकों को चारे की कमी न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि कल से जरूरी सामानों के लिये प्रशासनिक अनुमति के लिए दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं और फ्लोर मिल एसोसिएशन ने विषय रखा था कि फ्लोर मिल संचालकों को यदि गेहू की अधिकता मिल जाय, तो आटा सस्ते दर पर जनता को उपलब्ध कराया जा सकेगा। इस पर मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कमिश्नर से वार्ता कर यह स्पष्ठ किया कि FCI ने गेहू के लिए टेंडर निकाल दिया है और फ्लोर मिल संचालकों व छोटी चक्की संचालकों सस्ती दर पर गेहूँ उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि जनता को सस्ते दर पर आटा उपलब्ध हो सके। इस विषय पर मंत्री रविंद्र जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान से भी वार्ता की और जनता को किसी भी कीमत पर खाद्य सामग्री की कमी न होने देने की बात कही।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-