April 19, 2026

अब तक की खबरे – धरम सिंह

Spread the love

  वाराणसी सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ मोहम्मद मुश्ताक एसीएम चतुर्थ शुभांगी शुक्ला नदेसर चौकी प्रभारी अशोक कुमार अचानक पहुँचे जेएचवी/रमाडा होटल कोरोना को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा जारी दिशा निर्देश के सख्ती से पालन के संदर्भ में दी गयी संचालकों को जानकारी।अधिकारीद्वय ने बताया कि नियम पालन नही करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के अलावा हो सकती है ताला बन्दी की कार्यवाही।
  उदय प्रताप डिग्री कालेज द्वारा शिक्षकों/कर्मचारियों के लिये जारी किया निर्देश 
सभी कक्षाओं की प्रवेश परीक्षा स्थगित
वाराणसी। यूपी कालेज परिसर स्थित उदय प्रताप पब्लिक स्कूल में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर 25 मार्च को होने वाली सभी कक्षाओं की प्रवेश परीक्षा अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। प्रधानाचार्या संगीता कुमार के अनुसार परीक्षा की तिथि बाद में वेबसाइट पर घोषित होगी।
 कोरोना वायरस के चलते श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा आज से बंद कर दी गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर से आने और जाने वाली सभी अंतर्राज्यीय बसों के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

रसड़ा बुधवार को उभांव थाना क्षेत्र के मदर जमीला कॉन्वेंट स्कूल में परीक्षा देने के लिए जा रही भुवारी निवासी सोनम (12) पुत्री पिंटू व अंशु (13) पुत्री जसवंत राम की मौत ट्रक की चपेट में आने से हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में ले लिया। नाराज ग्रामीणों ने नगरा बिल्थरा रोड मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है। मौके पर उभांव, रसड़ा भीमपुरा व नगरा की पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी रसड़ा तथा उप जिलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं।