September 14, 2026

अब तक की खबरे लखनऊ से – अजय मिश्रा

Spread the love

  लखनऊ

घंटा घर पर हो रहे प्रदर्शन में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कीठाकुरगंज में कल दर्ज हुए मुकदमे में दो आरोपी गिरफ्तारठाकुरगंज पुलिस में एबाद खान और नितिन राज को किया गिरफ्तार हजरतगंज हिंसा में जेल गए एबाद खान को संविधान सेनानी बताकर घंटा घर पर किया गया था सम्मानित एबाद ने लगाए थे उत्तेजक नारे। गिरफ्तार दूसरा आरोपी नितिन राज आइसा का सक्रिय नेता।उत्तेजक नारे लगा रहा था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर शुरू किया कानूनी शिकंजा कसना बीते 7 दिनों में 23 गिरफ्तार। 27 पर गैंगस्टर की कार्रवाई प्रदर्शनकारियों को पर्दे के पीछे से मदद करने वाले भी अब जाएंगे जेल आने वाले दिनों में प्रदर्शन की आड़ में उत्तेजक नारे लगाने वाले और मददगार सीधे जाएंगे जेल पुलिस कमिश्नर ने प्रदर्शन की आड़ में नफरत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्दश |

जिला प्रशासन को ठेंगा दिखाते चिकन विक्रेता

कोरोना के भयानक असर के बावजूद राजधानी में खुले में बिक रहे चिकन मुख्य शहरी क्षेत्र को छोड़कर राजधानी के हर इलाके में बिक रहे मटन, चिकन नगर निगम द्वारा भी की जा रही है बस खाना पूर्ति |

लखनऊ

चिनहट पुलिस व साइबर क्राइम टीम को मिली सफलता युवतियों की फोटो एडिट कर वायरल करने वाला शातिर गिरफ्तार शातिर युवतियों की फोटो एडिट कर करता था फेसबुक पर वायरल फर्जी फेसबुक अकाउंट के जरिये युवतियों की फोटो करता था अपलोड |

ब्रेकिंग बाराबंकी

बाराबंकी में विदेश से लौटे एक शख्स का कोरोना जांच के लिए भेजा गया सैंपल, विदेश से लौटने के बाद शख्स को खासी-बुखार के चलते जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में किया गया भर्ती, विदेश से लौटे एक अन्य शख्स का सैंपल जांच के लिए भेजे जाने की तैयारी, दूसरे शख्स को जिला प्रशासन ने 14 दिन तक अपने घर में रहने की दी हिदायत, प्रशासन ने शख्स को किसी से न मिलने और घर से न निकलने की दी हिदायत, कोरोना जांच रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन करेगा आगे की कार्रवाई, प्रशासन ने कोरोना वायरस के चलते जिले में लागू की धारा 144।

लखनऊ

13 साल से फरार 17 मुकदमों में वांछित 25000 का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे लखनऊ पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है जहां डीसीपी नॉर्थ सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देशन में एडीसीपी राजेश कुमार श्रीवास्तव के सहयोग से सक्रिय क्राइम ब्रांच की टीम में नेतृत्व कर रहे धर्मेंद्र सिंह चौहान ने अपनी टीम के साथ एक गुड वर्क किया है जिसमें 13 साल से 17 मुकदमों में वांछित चल रहे 25000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है शशिकांत उर्फ आशीष को क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है थाना विकास नगर का मामला |

लखनऊ।

पलक झपकते ही लोगों की बाइकें उड़ा देने वाले गिरोह का राजधानी पुलिस ने किया पर्दाफाश, DCP सेंट्रल दिनेश सिंह के दिशा निर्देशन पर हुसैनगंज इंस्पेक्टर अंजिनी कुमार पांडेय ने पुलिस टीम के साथ गिरोह का पर्दाफाश कर चार शातिर वाहन चोरों को भेजा सलाखों के पीछे, आरोपियों के पास से चोरी की 16 बाइकों समेत अन्य सामान बरामद, Add.DCP चिरंजीव सिहां और ACP हज़रतगंज अभय कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम हुई कामयाब, पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे के दिशा निर्देशन पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में राजधानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी |

जिला प्रशासन ने की छापेमारी। नकली सैनिटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई।
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के दिशा निर्देश पर जनपद लखनऊ में अवैध सेनेटाइजर्स उत्पादन को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी।
निशातगंज क्षेत्र में महालक्ष्मी केमिकल्स की फैक्ट्री में बिना ड्रग मैन्यूफैक्चररिंग लाइसेंस के आइसोप्रोफाइल अल्कोहल से बनाई गई सैनिटाइजर की 100ml पैकिंग की 10000 बोतलें पकड़ी गई।
उक्त स्टॉक को सीज कर दिया गया है और फर्म के प्रोपराइटर नीरज कुमार खरे के विरुद्ध ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में थाना निशातगंज में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
उक्त कार्रवाई सहायक आयुक्त औषधि प्रशासन अरविंद गुप्ता, चीफ ड्रग इंस्पेक्टर सीतापुर समेत चार सदस्य टीम द्वारा की गई है।