July 14, 2026

प्रभारी मंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दुर्गागंज में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का किया उद्घाटन – अजय मिश्रा

Spread the love

कोरोना वायरस से घबराने की आवश्यकता नहीं-प्रभारी मंत्री डा0 नीलकंठ तिवारी
 प्रतापगढ़ प्रदेश के पर्यटन, धर्मार्थ कार्य, संस्कृति, प्रोटोकॉल (एम0ओ0एस0) विभाग मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री डा0 नीलकंठ तिवारी ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दुर्गागंज पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का उद्घाटन किया। प्रभारी मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में ओ0पी0डी0 सेवायें, टी0वी0, मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, कालाजार, फाइलेरिया एवं कुष्ट रोग सम्बन्धी जानकारी एवं आवश्यक जांच एवं उपचार एवं संदर्भन सुविधायें उपलब्ध करायी जाती है। उन्होने बताया कि जन आरोग्य मेले में गर्भावस्था एव ंप्रसवकालीन परामर्श तथा सेवायें, पूर्ण टीकाकरण परामर्श तथा सेवायें एवं बच्चों में डायरिया व निमोनिया के रोकथाम बचाव एवं उपचार की जानकारी एवं सुविधायें भी दी जाती है साथ ही जानलेवा बीमारियों के बचाव हेतु टीकाकरण, कुपोषित बच्चांं का चिन्हीकरण एवं उनके उपचार हेत समुचित कार्यवाही की जाती है। प्रभारी मंत्री ने इस दौरान जन आरोग्य मेले में महिलाओं के दवाओं का पर्चा देखा और उनसे पूछा कि दवायें मिल रही है कि नही तो महिलाओं द्वारा बताया गया कि दवायें प्राप्त हो रही है और इस मेले से हम लोगों को काफी खुशी है क्योकि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में स्वास्थ्य सम्बन्धी सारी सुविधायें होती है और स्वास्थ्य के सम्बन्ध में उचित सलाह भी दी जाती है।
प्रभारी मंत्री ने इस दौरान कोरोना वायरस के सम्बन्ध में फैलायी जा रही भ्रान्तियों एवं अफवाहों से लोगों को सचेत किया। कोरोना वायरस के विषय में प्रभारी मंत्री ने बताया कि इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। मा0 मंत्री जी ने कोरोना वायरस से बचाव हेतु बताया है कि अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान दें, साबुन से लगातार हाथ धोते रहे, छीकने और खासने के दौरान अपना मुँह टिशु/कोहनी से ढकें, जब अपने हाथ गंदे दिखे तब अपने हाथों को साबुन और बहते हुये पानी से धोयें, जब आपके हाथ स्पष्ट रूप से गंदे न हो तब भी अपने हाथों को अल्कोहल आधारित हैण्डवाश या साबुन और पानी से साफ करें, प्रयोग के तुरन्त बाद टिशु को किसी बन्द डिब्बे में फेंक दें। उन्होने बताया है कि अगर खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी हो तो तुरन्त नजदीकी सरकारी चिकित्सालय में निःशुल्क उपचार हेतु सम्पर्क करें एवं बीमार व्यक्ति की देखरेख घर का कोई स्वस्थ आदमी करें एवं व्यक्तिगत सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें।
उन्होने इस दौरान यह भी बताया कि यदि आपको खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण हो तो किसी के सम्पर्क में न जाये, हाथ मिलाने से बचे, भीड-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूके, जीवित पशुओं से सम्पर्क या कच्चे/अधपके मॉस के सेवन से बचे, जिस व्यक्ति में खांसी, बुखार या जुकाम के लक्षण हो तो उससे एक मीटर की दूरी बनाये रखे तथा खेतो की यात्रा, जीवित पशुओं के बजार में या जानवरों के वध किये जाने वाले स्थानों पर जाने से बचे। प्रभारी मंत्री ने कोरोना वायरस हेतु बनाये गये जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड का जायजा भी लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। मंत्री जी ने महिला कल्याण विभाग द्वारा लगाये गये स्टाल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य सम्भ्रान्त लोग उपस्थित रहे।