चंदौली। तस्कर भी अपने तस्करी करने के कार्य में काफी परिवर्तन ला चुके हैं, तस्कर अपनी सुरक्षा के लिए तमाम हथकंडे अपनाते हैं। ताजा मामला पी.डी.डी.यू .जंक्शन का है, जहां जीआरपी टीम प्लेटफॉर्मो व ट्रेनों में संदिग्ध व अपराधियों की धर पकड़ के लिये चेकिंग अभियान चला रही थी, इसी दौरान पुलिस को सफलता हाथ लगी पुलिस ने एक हथियार तस्करी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके पास से 32 बोर के सात देसी व 14 मैगजीन बरामद किये ।
बता दें कि पुलिस के गिरफ्त में आया यह शख्स वाराणसी का रहने वाला है। इस शख्स के ऊपर वाराणसी जनपद के विभिन्न थानों में हत्या व गैंगस्टर सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक पुलिस से बचने के लिए वहां से भागने लगा। युवक को भागते देख पुलिस को शक हुआ और कुछ ही दूरी पर पीछा कर उसे पकड़कर लिए और पूछताछ करने लगे। इसके बाद पुलिस ने युवक के सामानों तलाशी ली तो उसके पास से एक न्यूज़ चैनल कैमरामैन का कार्ड दिखाते हुए उल्टे पुलिसकर्मियों पर ही अपना धौस दिखाना शुरू कर दिया।
वहीं तलाशी के दौरान युवक के पास से 7 कंट्री मेड पिस्टल व 14 मैगजीन बरामद हुई। पुलिस ने युवक को पकड़कर थाने लाकर थोड़ी पुलिसिया अंदाज में पूछताछ की तो कुछ ही पल में युवक टूट गया उसने अपना नाम मनीष पांडे निवासी वाराणसी जनपद का बताते हुए कहा कि ये हथियारोंं की खेत सुल्तानगंज से लेकर मुरादाबाद जा रहे थे, जहांं इसका प्रयोग अपराधिक घटनाओं को दिए जाने के लिए करना था पुलिस ने थोड़ी और कलाई से पूछताछ की तो उसने यह बताया कि हत्या, लूट सहित लगभग दर्जन भर मामले हमारे ऊपर दर्ज हैं।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-