July 13, 2026

आलमबाग थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

मुठभेड़ में हामिद रजा नामक बदमाश के पैर में लगी गोली, घायल बदमाश को पुलिस टीम ने दबोचा, साथी फरार, मुठभेड़ में एक सिपाही भी हुआ घायल, राजधानी में लगातार पर्स व चैन लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का सरगना है हामिद रजा, हाल में ही जेल से छूट कर आया है हामिद लगातार वारदातों को दे रहा था अंजाम, गिरोह के अन्य सदस्यों की सरगर्मी से तलाश में जुटी पुलिस, पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के दिशा निर्देशन पर अपराधियों की धर पकड़ में जुटी पुलिस टीम ACP आलमबाग लाल प्रताप सिंह और ACP कृष्णागर दीपक कुमार के नेतृत्व में हुई कामयाब, DCP सेंट्रल दिनेश सिंह के सर्विलांस प्रभारी संजय शुक्ला एक बार फिर मुठभेड़ में बदमाशों की गोली से बाल बाल बचे, जवाबी कार्रवाई में बदमाश को घायल करने में आलमबाग इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी और संजय शुक्ला समेत अन्य पुलिस कर्मी रहे शामिल।

आलमबाग थाने में तैनात एडिशनल SHO ऋषि देव सिंह को मिली बदमाशों के भागने की सूचना, ऋषि देव ने पुलिस टीम बुलाते हुए किया बाइक सवार बदमाशों का पीछा आगे घेराबन्दी लगाए डीसीपी सेंट्रल के सर्विलांस प्रभारी संजय शुक्ला पर बदमाश ने झोंका फायर, जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने हामिद रजा नामक शातिर लुटेरे को घायल कर पकड़ने में  रही सफल  वहीं उसका साथी ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुआ फरार।