April 22, 2026

पुलिस महानिदेशक, वाराणसी द्वारा थाना कैण्ट का वार्षिक निरीक्षण किया गया।- धरम सिंह

Spread the love

आज दिनांक 07-03-2020 को अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी द्वारा थाना कैण्ट का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी, पुलिस अधीक्षक नगर व स0पु0अ0/सी0ओ0 कैण्ट मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, दफ्तर, पुलिस बैरक, स्नानागार, भोजनालय, हवालात की साफ-सफाई, महिला हेल्प डेस्क तथा बाल कल्याण कार्यालय आदि को चेक किया गया। तत्पश्चात थाना-कार्यालय में रजिस्टरों के रख-रखाव को देखा गया तथा रजिस्टरों का अवलोकन भी किया गया। थाना परिसर में रखी गाड़ियों को तरतीब से खड़े कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया। बाद समाप्त निरीक्षण अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी द्वारा अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।-