वाराणसी श्री विजय सिंह मीना पुलिस महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी महोदय द्वारा आज दिनांक 06.03.2020 को थाना सिकरारा का वार्षिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान थान परिसर की साफ-सफाई , बैरक, भोजनालय, कार्यालय, रजिस्टरों का रखरखाव आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हेल्प डेस्क के रजिस्टर को चेक किया गया एवं शिकायतकर्ताओं से फोन पर वार्ता कर उनकी समस्या व निदान के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि थाना पर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार हो एवं शिकायत का गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाय। तत्पश्चात ग्राम चौकीदारों से उनके गांव की सूचनाओं व बीट पुलिस के सम्बन्ध में पुछा गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गयें। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर व थाने के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहें।
पुलिस महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी महोदय ने पुलिस आँफिस जौनपुर का किया वार्षिक निरीक्षण
श्री विजय सिंह मीना पुलिस महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी महोदय द्वारा आज दिनांक 06.03.2020 को पुलिस आँफिस जौनपुर की समस्त शाखाओं शिकायत प्रकोष्ठ,आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, डीसीआरबी, रिट सेल, विशेष जांच प्रकोष्ठ आदि का निरीक्षण किया गया तथा फाइलों के रख रखाव एवं साफ सफाई हेतु आवश्यक आदेश निर्देश दिये गये।
आईजी रेंज वाराणसी महोदय द्वारा मीटिंग कर अपराध की समीक्षा एवं आगामी त्यौहार होली को सकुशल सम्पन्न कराने की तैयारियों का जायजा लिया गया
श्री विजय सिंह मीना पुलिस महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी महोदय द्वारा आज दिनांक 06.03.2020 को पुलिस लाइन्स सभागार जौनपुर में समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों की मीटिंग कर जनपद की अपराध की विस्तृत समीक्षा की गयी एवं आगामी त्यौहार होली को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस की तैयारियों का जायजा लिया गया तथा आवश्यक आदेश निर्देश दिये गये।






More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ