लखनऊ माफिया छोटा राजन गिरोह के शार्प शूटर खान मुबारक को सुरक्षा कारणों से लखनऊ जिला जेल से सीतापुर जेल स्थानांतरित करने की योजना को रद कर दिया गया है। सीतापुर जेल में रामपुर के सांसद आजम खां, उनकी विधायक पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां बंद है। इसी कारण खान मुबारक को लखनऊ से सीतापुर की जगह हरदोई जेल भेजा गया है।
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन गिरोह के मुख्य शूटर खान मुबारक को लखनऊ जेल से सुरक्षा कारणों के चलते हरदोई जेल में शिफ्ट किया गया, पहले सीतापुर कारागार में भेजा जाना था लेकिन आजम खां की वहां पर परिवार के साथ मौजूदगी के कारण शूटर खान मुबारक को भारी सुरक्षा में हरदोई जेल में शिफ्ट किया गया।
प्रदेश शासन ने लखनऊ जेल में बंद माफिया छोटा राजन गिरोह के शूटर खान मुबारक को सीतापुर जेल स्थानांतरित करने का फैसला रद करते हुए अब उसे हरदोई जेल भेजने का निर्णय लिया है। दरअसल, सपा सांसद आजम खां, उनकी पत्नी विधायक डॉ. तजीन फात्मा और बेटा अब्दुल्ला इन दिनों धोखाधड़ी के मामले में सीतापुर जेल में निरुद्ध है। माना जा रहा है कि इसके चलते सुरक्षा कारणों से खान मुबारक को लखनऊ जेल से हरदोई जेल स्थानांतरित किए जाने का फैसला लिया गया है।
विचाराधीन बंदी खान मुबारक को स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की रिपोर्ट पर सीतापुर जेल स्थानांतरित करने का आदेश हुआ था। एसटीएफ ने जुलाई 2017 को खान मुबारक को लखनऊ के पीजीआइ क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। तब उसके पास से कई असलहे भी मिले थे। अंबेडकरनगर निवासी खान मुबारक मुंबई के अलावा उत्तर प्रदेश में छोटा राजन गिरोह की गतिविधियों की कमान संभालता था। उसके खिलाफ अपहरण, हत्या व अन्य संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ ने दिसंबर 2018 में खान मुबारक गिरोह के सक्रिय सदस्य शहनवाज कुरैशी समेत तीन आरोपितों को भी पकड़ा था।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-