उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 16 नगर निगमों में 160 व्यक्तियों को पार्षद के रूप में नामित किया है। यह जानकारी प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन ने दी है। उन्होंने बताया कि इन पार्षदों के नामित होने से नगर निगमों का प्रजातांत्रिक स्वरूप अपेक्षाकृत और अधिक मजबूत होगा। टण्डन ने बताया कि लखनऊ नगर निगम में अनुराग मिश्रा ‘अन्नू’, पद्मिनी चैधरी, कैलाश गुप्ता, राकेश मिश्रा, संतोष तेवतिया, शिव कुमार यादव, सुभाष शुक्ला, सर्वजीत सिंह, केके जायसवाल तथा प्रियंक आर्य को पार्षद के रूप में नामित किया गया है।
लखनऊ
राजधानी लखनऊ में सरकारी संपत्ति का नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ वसूली का नोटिस जारी 16 उपद्रवियों के खिलाफ वसूली का नोटिस जारी हुआ | एडीएम नगर पश्चिमी विश्वभूषण मिश्रा की कोर्ट ने ठाकुरगंज में 10 व कैसरबाग इलाके के 06 आरोपियों के खिलाफ वसूली का नोटिस जारी किया कुल 16 आरोपियों से वसूले जाएंगे 69 लाख 48 हजार 900 रुपये. पश्चिमी क्षेत्र में सरकारी संपत्ति को नुकसान 47 लाख 10 हजार 900 रुपये और निजी संपत्ति 22 लाख 38 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है… वसूली की अंतिम तिधि 8.04.2020 तक दी गयी है | एडीएम नगर पश्चिमी की कोर्ट ने ठाकुरगंज के 14 और कैसरबाग के 15 व्यक्तियों पर सरकारी/निजी संपत्ति का नुकसान पहुचाने का नोटिस दिया गया था एडीएम पश्चिमी की कोर्ट ने पाया कि ठाकुरगंज के 4 और कैसरबाग के 9 व्यक्तियों जांच के बाद संपत्ति को नुकसान पहुंचाते नहीं पाए गए. नगर पश्चिमी कोर्ट में 16 आरोपियों पर सिद्ध हुए आरोपों में 5 ठाकुरगंज और 5 कैसरबाग के उपद्रवियों ने कोई जवाब दाखिल नहीं किया |
अटल बिहारी बाजपेई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इकाना में दिनांक 15 – 03 – 2020 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दृष्टिगत सुदृढ़ पुलिस प्रबंध व सुगम यातायात सुनिश्चित किए जाने हेतु पूजा यादव पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा इकाना स्टेडियम व उसके आसपास के क्षेत्र का आज स्थलीय निरीक्षण किया गया l स्टेडियम की तरफ आने वाले समस्त रास्तों पर पर्याप्त साइन एज लगाने व समस्त पार्किंग स्थलों को पार्किंग योग्य बनाए जाने हेतु विकसित किए जाने के निर्देश इकाना प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को दिए गए l स्टेडियम से 2 से 3 किलोमीटर की दूरी पर जो चार पार्किंग प्रस्तावित है वहां से दर्शकों को लाने ले जाने हेतु पर्याप्त सटल बसों का प्रबंध करने के निर्देश दिए गए l
निरीक्षण के समय सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस उपायुक्त यातायात / दक्षिणी , सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज संजीव कुमार सिन्हा व प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी अजय कुमार सिंह उपस्थित थे।
यूपी
दो घण्टे चली सीएम योगी की वीडियो कांफ्रेंसिंग कानपुर और बिजनौर के जिलाधिकारी पर हुए नाराज कोरोना के लेकर यूपी के डीएम और स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को सतर्कता बरतने व अलर्ट रहने का दिया आदेश 2 घंटे की वीसी में मेरठ में स्वाइन फ्लू की सीएमओ की रिपोर्ट पर सख्त हुए सीएम सभी जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षकों को जिलों में कानून व्यवस्था को ठीक करने का दिया निर्देश होली में कोई बवाल हुआ तो जिले के एसपी-डीएम होंगे जिम्मेदार, प्रधानी के चुनाव से पहले होली में विशेष सतर्कता बरतने के दिये निर्देश सभी एडीजी जोन-आईजी रेंज को जिलों में कैम्प करके स्थानीय विवाद में लिखित में बवाल न करने के लिए किया जाए पांबन्द प्रधान के चुनाव से पहले दुश्मनी को लेकर अक्सर होती हैं घटनाएं इसलिए प्रधान के कैंडिडेट पर रखा जाए नज़र |
प्रयागराज…
बेसिक शिक्षा परिषद, कार्यालय लखनऊ शिफ्ट किये जाने के मामले में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लोगों की हस्तक्षेप की मांग. प्रयागराज से बेसिक शिक्षा परिषद का कार्यालय लखनऊ शिफ्ट किये जाने पर बोले शिक्षा मंत्री-
प्रयागराज से अधिकारियों को आने में समय लगता है, जिसके चलते हमने निर्णय लिया था कि कार्यालय लखनऊ शिफ्ट होगा. लेकिन केशव जी हमारे डिप्टी सीएम है, उनके पास कुछ वकीलों ने अपनी बात रखी है उनसे वार्ता करेंगे.
बुलंदशहर
एसएसपी संतोष कुमार ने की बड़ी कार्रवाई, धराउ चौकी प्रभारी तत्काल प्रभाव से निलंबित, फर्जी वारंट बताकर युवक से मांगे थे 2 लाख, झूठे मुकदमे में फसाने की दे रहा था धमकी, शिकायत मिलने पर एसएसपी ने की कार्रवाई, खुर्जा देहात थाना क्षेत्र इलाके का मामला |
आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को बड़ी राहत जाति प्रमाण पत्र को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी राहत. धनगर का प्रमाण पत्र पर आगरा लोकसभा से लड़ा था चुनाव. इससे पूर्व टूंडला सुरक्षित सीट से भी चुने गए थे विधायक प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को कोर्ट ने एससी की श्रेणी का माना |
लखनऊ
PCS संतोष कुमार बने BKT के नये SDM 2013 बैच के बेहद नेक और अच्छे अफ़सर है संतोष कुमार ACM 1 की अहम जिम्मेदारी के बाद BKT SDM बने DM अभिषेक प्रकाश ने PCS संतोष को दी अहम जिम्मेदारी
IAS अभिषेक प्रकाश ने 2 नायब तहसीलदार भी बदले शिरीय त्रिपाठी और पूर्णिमा सिंह बनी नायब तहसीलदार मोहनलालगंज लखनऊ जिला प्रशासन में 1 PCS और 2 नायब तहसीलदार का तबादला
लखनऊ
कमिश्नर ने सभी हुक्का बार को मानकों के साथ चेतवानी दी। सभी हुक्का बार के लिए गाइडलाइन तैयार किये गए। अब 18 साल से कम युवक युवतियां हुक्का बार नही जा सकेंगे । निकोटीन या मानकों के अनुरूप पाए जाने पर हुक्का बार पर होगी कार्य लखनऊ कमिश्नरेट के अधिकारी सिविल ड्रेस में देर शाम सभी हुक्का बारो का किया औचक निरीक्षण किया।
लखनऊ
राजधानी लखनऊ में सरकारी संपत्ति का नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ वसूली का नोटिस जारी. 16 उपद्रवियों के खिलाफ वसूली का नोटिस जारी हुआ. एडीएम नगर पश्चिमी विश्वभूषण मिश्रा की कोर्ट ने ठाकुरगंज में 10 व कैसरबाग इलाके के 06 आरोपियों के खिलाफ वसूली का नोटिस जारी किया…. कुल 16 आरोपियों से वसूले जाएंगे 69 लाख 48 हजार 900 रुपये. पश्चिमी क्षेत्र में सरकारी संपत्ति को नुकसान 47 लाख 10 हजार 900 रुपये और निजी संपत्ति 22 लाख 38 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है. |वसूली की अंतिम तिधि 8.04.2020 तक दी गयी है |एडीएम नगर पश्चिमी की कोर्ट ने ठाकुरगंज के 14 और कैसरबाग के 15 व्यक्तियों पर सरकारी/निजी संपत्ति का नुकसान पहुचाने का नोटिस दिया गया था | एडीएम पश्चिमी की कोर्ट ने पाया कि ठाकुरगंज के 4 और कैसरबाग के 9 व्यक्तियों जांच के बाद संपत्ति को नुकसान पहुंचाते नहीं पाए गए |नगर पश्चिमी कोर्ट में 16 आरोपियों पर सिद्ध हुए आरोपों में 5 ठाकुरगंज और 5 कैसरबाग के उपद्रवियों ने कोई जवाब दाखिल नहीं किया |

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-