वाराणसी दिनांक 25.02.2020 को ग्राम पिसौर से दीप चन्द की लड़की के शादी समारोह से लौट रहे कमलेश पुत्र स्व0 सियाराम निवासी कुण्डा खुर्द थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र 55 वर्ष की पिसौर रोड़ पर पुलिया से आगे हत्या कर दी गयी थी जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 0102/2020 धारा 302 भादवि पंजीकृत करके श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिये गये निर्देशानुसार श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर वाराणसी व श्रीमान् सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी कैण्ट वाराणसी के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा लगातार अनावरण एवं गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे आरम्भ से ही वादी मुकदमा एवं मृतक के परिजनो द्वारा सचिन पर शक जाहिर किया जा रहा था पुलिस लगातार साक्ष्य संकलन एवं घटना के अनावरण के दिशा में तमाम सम्बन्धित लोगो से पूछताछ एवं साक्ष्य के आधार पर आज मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 01.03.2020 को पिसौर पुल के पास दुर्गा माता मन्दिर के पास सचिन उर्फ सच्चेलाल उर्फ आशा राम पुत्र सुरेश उर्फ जग्गी पहलवान निवासी पिसौर थाना शिवपुर वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया
पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया कि जिनको मै मौसा कहता था जिनकी चाय पान व चाट की दुकान पिसौर पुल के उस पार थी जो मेरे साथ अक्सर शराब पीते थे पैसे की बात को लेकर कमलेश अक्सर मुझे गाली गुप्ता देता था तथा एक दिन अधिक शराब पीकर वह मेरे ऊपर हाथ उठा दिया तथा उधार पैसे को मांगने के लिए शराब पीकर अक्सर गाली गुप्ता करने लगे एक बार तो मैने उसे माँफ कर दिया लेकिन दोबारा एक दिन वह फिर मेरे ऊपर हाथ उठा दिया तब मैने उसको जान से मारने की ठान ली मैने सोचा कि यह मुगलसराय का रहने वाला है तथा हमारे पिसौर गाँव में आकर मेरे ही साथ गुन्डई कर रहा है । चूकि कमलेश झाँड फूक भी करता था कई बार मेरे घर पर भी आया गया था दिनांक 25.02.2020 को मेरी चचेरी बहन की शादी थी उस दिन मैने अच्छा मौका देखकर कमलेश को कई बार फोन कर व जाकर अपने घऱ पूजापाठ करने का बहाना करके शादी में बुलाया था जब वह आया तो मैने उसे अधिक शराब पिला दी कि, वह होश में न रहे तथा रास्ते में आकर कमलेश के घर जाने का इंतजार करने लगा । इतने में कमलेश अपनी साइकिल से नशे में धूत होकर आया कि, मैने सूनसान जगह देखकर उसे अपने पास लिये पिस्टल से तीन गोली मार दी । उसके बाद मै अपने गाँव के एक लडके के साथ जायजा लेने के लिए मौके पर गया तो देखा कि, उसका लडका शेरु वहा खड़ा था मै वहा पहुचकर कमलेश को उसके लडको के साथ अस्पताल भेज दिया तथा उसकी साइकिल गुड्डू के घर के बगल में खड़ी करा दी। कमलेश भारती अस्पताल से रेफर होकर पं0 दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल गया । मुझ पर कोई शक न करे इस लिए मै भी अस्पताल पहुंच गया । वहा पर कमलेश के लडके शेरु व दीपक मुझ पर शक करने लगे । तब मै वहा से फरार हो गया तथा इधर उधर लूक छिप कर रह रहा था । प्रयुक्त असलहे के बारे में कडाई से पूछ- ताछ करने पर बता रहा है कि, साहब जहाँ मैने हत्या किया था उसी के आगे पुलिया के पास गेहु के खेत में मैने डर के मारे पिस्टल फेक दिया । आप कहे तो चल कर खोज कर दे सकता हूँ । अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त .32 बोर का पिस्टल मय 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
• सचिन उर्फ सच्चेलाल उर्फ आशा राम पुत्र सुरेश उर्फ जग्गी पहलवान निवासी पिसौर थाना शिवपुर वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष ।
आपराधिक इतिहास –
• मु0अ0सं0 0102/2020 धारा 302 भादवि थाना शिवपुर जनपद वाराणसी।
• मु0अ0सं0 0111/2020 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना शिवपुर जनपद वाराणसी।
गिरफ्तारी का स्थान –
• पिसौर पुल थाना शिवपुर वाराणसी दिनांक 01.03.2020 ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण –
व0उ0नि0 नागेश कुमार सिंह, का0 दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, कां0 अखिलेश यादव, कां0 राहुल कुमार सिंह, कां0 देवाशीष सिंह, कां0 अमित कुमार सिंह, कां0 अभिषेक गिरी, कां0 सुनील कुमार गुप्ता थाना शिवपुर वाराणसी।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ