सीतापुर: सीतापुर जेल में धोखाधड़ी के मामले में बंद रामपुर के सांसद आजम खां, उनकी विधायक पत्नी डॉ. तजीन फात्मा तथा पुत्र पूर्व विधायक अब्दुल्लाआजम खां को सुबह सवा आठ बजे के करीब भेजा गया है। बताया जा रहा है इन सभी की शनिवार को रामपुर कोर्ट में पेशी है। करीब ये तीन दर्जन से अधिक मामलों में नामजद है। पुलिस सभी को रामपुर कोर्ट में पेश करेगी।
रामपुर जाते समय सपा सांसद आजम खां ने मीडिया से बातचीत करने की कोशिश भी की। लेकिन पुलिस मीडिया को करीब भी नहीं फटकने दे रही थी। हालांकि आजम खां ने चलती सूमो से इतना जरूर कहा कि हमारे साथ बहुत अमानवीय व्यवहार हुआ, जस्ट लाइक टेररिस्ट। इसी बीच पुलिस वाहनों के हूटर तेज आवाज में बजने लगे।
जब बड़े वाहन में बैठने से किया इनकार
सांसद आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और पुत्र अब्दुल्ला आजम खां को रामपुर भेजने के लिये पुलिस ने जब ट्रक जेल गेट के सामने लगाया। तब डॉ. तजीन की कमर में समस्या बताई और पुलिस के मिनी ट्रक से रामपुर जाने से इनकार कर दिया । जब काफी प्रयासों के बाद भी बात नहीं बनी तो एक सूमो की व्यवस्था की गई। आजम खां और उनकी पत्नी को एक थाने की सूमो से रामपुर भेजा गया। जेल के अंदर ही आजम खां तथा उनकी पत्नी सूमो में सवार हुए। पुत्र अब्दुल्ला आजम खां को पुलिस मिनी ट्रक से लेकर गई है। उनके रवाना होने से पहले जेल परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे। जेल गेट से लेकर ओवर ब्रिज तक बड़ी तादाद में पुलिस व् पीएसी के जवानो की तैनात की गई थी।
यहां फंसा पेंच
सीतापुर। रामपुर कोर्ट के बिना आदेश के आजम खां को रामपुर से सीतापुर जेल सिफ्ट कर दिया गया था। रामपुर में एडीजे-6 की कोर्ट ने रामपुर जेल अधीक्षक से जेल ट्रांसफर को लेकर सवाल जवाब किए हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने मामले में जेल अधीक्षक को आजम खान और उनके परिवार को शनिवार को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था। लेकिन शासन की तरफ से सरकारी वकील ने भी इस मसले पर अर्जी लगाते हुए बहस के लिए कोर्ट से समय मांगा। इस पर कोर्ट ने उन्हें तीन मार्च का समय दे दिया है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-