June 14, 2026

उत्तर – प्रदेश की अब तक की खबरे – अजय मिश्रा

Spread the love
  • गोरखपुर भ्रष्टाचार के आरोप में संतकबीरनगर के एआरटीओ संदीप चौधरी को पुलिस ने अरेस्ट किया  बस्ती के एआरटीओ शैलेंद्र तिवारी को भी पुलिस ने अरेस्ट किया रिश्वत ले कर ओवरलोड ट्रक पास कराने का आरोप SIT,और सीओ कैंट गोरखपुर की टीम ने अरेस्ट किया है 15 साल से ओवरलोड वाहन पास करा रहे थे पूर्वांचल के कई जिलों में सिंडिकेट बनाया हुआ था RTO का हमराही सिपाही और निजी चालक भी अरेस्ट सगरना समेत 6 लोग पहले ही जेल पहुंच चुके हैं। एक ट्रक से 4500 रुपए ली जाती थी रिश्वत सरगना और अफसरों को भी हिस्सा देते थे । पिछले दिनों एक ढाबा संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिस के पास से एक रजिस्टर बरामद हुआ था जिस में प्रदेश भर में ओवर लोडिंग ट्रक पास कराने के एवज में RTO और ARTO को रिश्वत दिए जाने का ब्यौरा दर्ज था । इस मे अब तक परिवहन विभाग के एक दर्जन से अधिक अफसरों पर कार्रवाई हो चुकी है ।
  •  उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना चौथा बजट पेश किया है जिस पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया के यूपी सरकार का बजट जनता की आशाओं व आकांक्षाओं के साथ छलावा है इस बजट से प्रदेश का विकास व यहां की 22 करोड़ जनता का हित व कल्याण संभव नहीं है यही बुरा हाल इनके पिछले बजट ओं का भी रहा है जो जनहित जनकल्याण के मामले में बीजेपी की कमजोर इच्छाशक्ति का परिणाम रहा है इसके अलावा उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि यूपी सरकार के आज के बजट में जो भी बड़े-बड़े दावे वादे किए गए हैं वह पिछले अनुभवों के आधार पर काफी खोखले एवं कागजी ही ज्यादा लगते हैं। केन्द्र की तरह यूपी बीजेपी की सरकार ऐसे दावे-वादे क्यो करती है जो लोगों को आमतौर पर जमीनी हकीकत से दूर तथा विश्वास से परे लगते है? बसपा प्रमुख ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर यूपी सरकार के इस बजट पर जबरदस्त राजनीतिक प्रहार करते हुए सरकार की इच्छाशक्ति और मंशा पर ही सवाल उठाए हैं।
  •  स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत बरेली एवं मुरादाबाद में प्रगति नगण्य होने पर नाराजगी,
    सम्बन्धित मण्डलायुक्तों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के मुख्य सचिव ने दिये निर्देश निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्यदायी संस्था द्वारा प्रगति न लाने पर नियमानुसार अर्थदण्ड वसूल किये जाने की कार्यवाही भी सुनिश्चित करायी जाये: राजेन्द्र कुमार तिवारी निर्माण स्थल पर मैनपावर एवं मशीनरी की स्थिति फोटोग्राफ्स सहित प्राप्त कर प्रतिदिन माॅनीटरिंग सुनिश्चित करायी जाये: मुख्य सचिव एन0एम0सी0जी0 से समन्वय कर नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत संशोधित डी0पी0आर0 पर यथाशीघ्र अनुमोदन प्राप्त किया जाये: राजेन्द्र कुमार तिवारी विभिन्न परियोजनाओं/कार्यों की समीक्षा के लिये समय-समय पर आयोजित की जाने वाली वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग में स्मार्ट सिटी परियोजना को भी किया जाये शामिल: मुख्य सचिव मुख्य सचिव ने प्रोजेक्ट माॅनीटरिंग ग्रुप के अन्तर्गत जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की |
  • रक्षामंत्री के पीएसओ वेद प्रकाश की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में हत्या की धारा 302 में दर्ज हुई एफआईआर, मामले के विवेचक हरिंदर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की अज्ञात के खिलाफ एफआईआर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई थी अनेक चोटों की पुष्टि, सिर पर 2 गहरी चोट बनी थी मौत का कारण, पोस्टमार्टम में डॉक्टरों को नहीं मिले थे मृतका के शरीर पर गोली के निशान, पत्नी ने वेद प्रकाश की सर्विस पिस्टल से बेटी के ख़ुदकुशी करने की पुलिस को बताई थी बात, मौके से मिली पिस्टल और खोखा भी बना था पहेली |
  • बेसिक शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले –मनोज कुमार मिश्रा बने बीएसए हाथरस पवन कुमार तिवारी को मिला कानपुर नगर बीएसए का चार्ज लालजी यादव बीएसए फर्रुखाबाद बनाए गए श्री रामचंद्र बेसिक शिक्षा अधिकारी बलरामपुर बने दिनेश कुमार बीएसए लखनऊ बनाए गए डॉ इंद्रजीत प्रजापति बीएसए गोंडा बनाए गए अजीत कुमार बीएसए सीतापुर बनाए गए विनय कुमार बीएसए बरेली बने दिनेश कुमार यादव बीएसए बहराइच बनाए गए श्री प्रेमचंद्र बीएसए जालौन बनाए गए राकेश सिंह बीएसए वाराणसी बनाए गए बृजभूषण चौधरी बीएसए गाजियाबाद बनाए गए राजकुमार पंडित BSA कौशांबी बनाए गए अनिल कुमार बीएसए महोबा बनाए गए अर्चना गुप्ता बीएसए हापुड़ बनाई गई आनंद प्रकाश शर्मा BSA रायबरेली बनाए गए रामप्रवेश बीएसए ललितपुर बनाए गए प्रवीण कुमार तिवारी बीएसए जौनपुर बनाए गये  धीरेंद्र कुमार बीएसए गौतमबुद्धनगर बनाए गए हरीश चंद्र वरिष्ठ प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पीलीभीत बने महेश प्रताप सिंह वरिष्ठ प्रवक्ता डाइट हरदोई बने अजय कुमार वरिष्ठ प्रवक्ता डाइट सिद्धार्थनगर बनाए गए श्री जय सिंह वरिष्ठ प्रवक्ता डाइट चंदौली बनाए गए श्री मायाराम सहायक उप निदेशक (महिला)शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के पद पर किए गए तैनात जिवेंद्र सिंह ऐरी को विशेषज्ञ राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा अभियान बनाया गया माधव जी तिवारी को विशेषज्ञ राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा अभियान बनाया गया उपेंद्र कुमार वरिष्ठ प्रवक्ता डाइट सिद्धार्थनगर बने |