जौनपुर ग्राम नेवादा ( इश्वरी सिंह ) ब्लाक करंजा कला थाना सराय ख्वाजा के निवासी प्रेमचंद्र सिंह को 13/02/2020 की सुबह 5 बजे उनके घर पर पुलिस की वर्दी में आये कुछ लोग और उन्हें उनके घर से उठा कर ले गये | घर वालो को जब इसकी खबर मिली तो वह स्थानीय थाना से सम्पर्क किये तो वहा के थानेदार ने कोई भी जानकारी होने से इनकार किया और घर वालो को आश्वासन दिया की पता लगाकर जानकारी दिया जायेगा तब से अब तक घर वालो को कोई भी सूचना नहीं दी गई |अब तक कोई जानकारी नहीं है कि किस थाने के पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके किस स्थान पर रखा गया है |प्रेमचंद्र सिंह को घर से गायब हुए सात दिन हो गये जिनका अब तक कोई खबर न मिलने से घर वालो का रो रोकर बुरा हाल है जिससे उनकी पत्नी की हालत गंभीर है | स्थानीय पुलिस की भूमिका सहयोगपूर्ण नहीं है |

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-