डीजीपी ओपी सिंह का बयान —
ये बताना चाहूंगा कि कोई पुलिसिंग की बात नही ये लड़ाई या किसी मित्रता की बात नही आज समय की आवश्यकता है कमिश्नरी सिस्टम। कई ऐसे पैरामीटर होते है जिसके चलते ये चलता आया है। पुलिस फ़ोर्स एक सेवा और बल भी है।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने पिछले दो सालों में इस बात पर बल दिया है कि हम कैसे हर पहलू में फिट बैठे।भारत की सबसे बड़ी फ़ोर्स यूपी पुलिस है। पुलिसिंग एक बड़ा चैलेंज है। लोगो की कई ज्यादा हमसे अपेक्षाएं है। जिसे हमने समय समय पर समझने की कोशिश की। हमने छवि को लेकर सोचा। थर्ड पार्टी असिसटेंट करवाया, निष्पक्ष तरीके से। किसी भी फ़ोर्स और फक्शन के लिए ये जरूरी है कि जनता से कैसे जुड़े। पुलिसिंग को हमने एक बड़ा चैलेंज समझा।
राजनैतिक इच्छा शक्ति को देखा और उसे टटोला। पब्लिक डिलीवरी सिस्टम से जोड़े तो कई समस्याए हल हो जाएंगी। पहले कमिश्नर के लिए सुजीत पाण्डेय का सलेक्शन इसलिए हुआ कि इन्होंने एक अफसर के तौर पर बहुत अच्छा काम किया हुआ है। हमने बहुत ही पारस्परिक तरीके से इन दो सालों में काम किए। हमने थर्ड पार्टी असिसमेन्ट करवाया । जिसमे लोगो ने अधिकतर पुलिस के व्यवहार को लेकर सवाल उठाए। उस पर हमने काम किया। कई ऐसे क्राइम हुए उस पर तत्काल कारवाही की गई भले ही आरोपी पुलिस विभाग से जुड़ा रहा हो। टीम वर्क की तरह पुलिस काम करे, इस पर ध्यान दिया, थाने में अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस ऑफ था मंथ चलाया।
शोसल मीडिया को लेकर आज हमसे पूरी दुनिया मे लोग सिख ले रहे है। जिस तरह से शोशल मीडिया को लेकर हमने बहुत उपयोग किया। पुलिसिंग एक साइंस है। हमने वो सारे आयाम उठाये जिससे यूपी पुलिस अपनी पहचान बना सके। फुट पेट्रोलिंग सहित छोटी छोटी चीजो पर ध्यान दिया। 1977 में कमिश्नर सिस्टम पर बात चली थी लेकिन उस वक्त नही हो पाया था। कुम्भ मेले को हमने विश्व स्तरीय लेवल पर कर दिखाया यदि कभी भी चर्चा इसकी होगी तो पुलिसिंग व्यवस्था की वजह से इसे जाना जाएगा। प्रदेश के चुनाव कराए इसी श्रखंला में, सात चरणों मे कही भी कोई घटना नही हुई चुनाव आयोग ने इस दौरान किसी भी पुलिस कर्मी पर सवाल नही उठाये। अयोध्या फैसले के समय पुलिस व्यवस्था ने शानदार काम किया। सीएम ने हमपर विश्वास किया जिससे हमें कमिश्नर प्रणाली मिली। लेकिन अभी भी चुनौतिया बहुत है जिस पर हमें काम करना है। हमने क्राइम पर, महिलाओं के साथ अपराध पर और सोशल मीडिया को लेकर बेहतर काम किया। मॉडल को प्रयोगतमक नही ठोस बनाना है। – डीजीपी





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-