April 23, 2026

अधीक्षक वाराणसी द्वारा थाना लंका पर तैनात मुख्य आरक्षी धनजंय मिश्रा व आरक्षी आशुतोष कुमार राय कर दिया गया।

Spread the love

वाराणसी कल दिनांक 22.01.2020 की देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाना लंका पर तैनात मुख्य आरक्षी धनजंय मिश्रा व आरक्षी आशुतोष कुमार राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

ज्ञातब्य है कि उपरोक्त कर्मचारीगण द्वारा दिनांक 21.01.2020 की रात्रि में डाफी चौकी से प्रतिबन्धित मार्ग पर दो डीसीएम के ड्राइवरों से उत्कोच प्राप्त कर उक्त गाड़ियों को प्रतिबन्धित मार्ग पर प्रवेश कराया गया। इस सम्बन्ध में ट्रक ड्राइवर नागेन्द्र यादव निवासी निजामाबाद आजमगढ़ द्वारा थाने पर दी गयी तहरीर के आधार पर उक्त के विरूद्ध थाना लंका पर मु0अ0सं0 63/2020 धारा 7/13 (1) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।