लखनऊ वेतन समिति के सातवें प्रतिवेदन में स्थाई मासिक भत्ता के संबंध में की गई संस्तुतियों का प्रस्ताव हुआ पास राज्य कर्मचारियों के मासिक वेतन भत्तों में हुआ इजाफा- 1 नवंबर 2012 से लागू भत्ता 100 रुपये के स्थान पर 200, 200 के स्थान पर 300 300 के स्थान पर 430 रुपये. यूपी जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विवि अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव पास,विकलांग की जगह ‘दिव्यांगजन’ शब्द रखे जाने का प्रस्ताव पास हुआ। उत्तर प्रदेश आबकारी भांग का नया प्रस्ताव पास,2019 अधिनियम के तहत टेंडर व नीलामी के लिए के लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा जनपद गोरखपुर में शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान के निर्माण कार्य से संबंधित परियोजना के संबंध में प्रस्ताव पास…जनपद प्रयागराज के बहादुरपुर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम कोटवा में बनवाए जाने हेतु पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित भवनों के ध्वस्तीकरण करने के संबंध में प्रस्ताव हुआ पास |
कैबिनेट की बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि आज 6 विन्दुओ पर मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा हुई । पहला मद उत्तर प्रदेश आबकारी में सुधार की नियमावली भांग की दुकानो में बदलाव किया है । टेंडर नीलामी के स्थान लाटरी सिस्टम होगा । अगला मद वेतन भत्ता के सम्बंध में यात्रा भत्ता 100 को 200 , 300 को 400 किया गया इससे डेढ़ लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा । इससे 20 करोड़ का भार राज्य सरकार पर बढेगा । इसमें लेखपाल , स्वास्थ्य कर्मियों को लाभ मिलेगा । तीसरा मद जनपद गोरखपुर में अशफ़ाक़ उल्ला खान प्राणी उद्यान के संबंध में है 2008 में प्राणी उद्यान का प्रस्ताव हुआ था इसका निर्माण में 234 करोड़ की लागत आएगी । 121 एकड़ के क्षेत्रफल में ये बनेगा । इसके मद के लिए राजस्व की व्यवस्था की गई है ।
सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी होगी phc को chc कन्वर्ट होगा इसका उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री ने किया था । पीजीआई में छात्रों के रहने की व्यवस्था 200 बेड का नया छात्रावास बनेगा इसमें लागत 12 करोड़ की लागत से बनेगा । अगला विंदु जगद्गुरु विश्विद्यालय विकलांग का नाम दिव्यांग किया। चित्रकूट में स्थित है । विकलांग शब्द की जगह दिव्यांग रहेगा । इसमें मद की व्यवस्था भी की गई है। सिद्धार्थनाथ सिंह ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके जनता को बरगलाने की राजनीति की प्रतिस्पर्धा हो गयी है । चुटकी लेते हुए कहा कि अखिलेश यादव पता नही कहाँ से आंकड़े लाते हैं । अखिलेश यादव जी को ae aes में भी अंतर नही पता है। आज बच्चों की मौतों में 70 फीसदी की कमी आयी है । हमने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की कोशिश की है जिससे प्रदेश की जनता को बेहतर इलाज मिल सके ।je के रिपोर्ट 299 हुए और मौत 18 हुई । aes में 2400 हुए और मौत 100 हुई है ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-