ईरानी हमले से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप गरजे- ईरान के 52 ठिकाने निशाने पर
इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरानी हमले से अमेरिका तिलमिला गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने 52 ठिकाने निशाने पर है। हमारा जवाब विध्वंसक होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने अंग्रेजी के कैपिटल अक्षरों का इस्तेमाल करते हुए लिखा, ‘Iran WILL BE HIT VERY FAST AND VERY HARD’
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के 52 ठिकानों की पहचान कर ली है, और अगर ईरान किसी भी अमेरिकी संपत्ति या नागरिक पर हमला करता है तो वह इन पर बहुत तेजी से और बहुत विध्वंसक हमला करेगा। ट्रंप ने कहा कि कासिम सुलेमानी को मारकर अमेरिका ने दुनिया को आतंकी नेता से मुक्ति दिलाई। सुलेमानी अमेरिकी समेत कई लोगों को मार चुका था। इसमें कई ईरानी भी शामिल थे। उल्लेखनीय है कि जनरल कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए ईरान ने शनिवार को इराक में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइलों से हमला किया। ईराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भी मिसाइलें दागी गईं। मिसाइलों से यह हमला ग्रीन जोन में किया गया। ईरान में लगा लाल झंडा : इससे पूर्व ईरान की प्रमुख मस्जिद पर लाल झंडा लहराते ही इस बात पर मुहर लग गई थी कि अब युद्ध की स्थिति बन गई है।
ईरान ने बगदाद ने अमेरिकी दूतावास पर किया हवाई हमला, बड़ी लड़ाई छिड़ने की संभावना ईरान ने अमेरिका द्वारा उस पर दो दिन पूर्व किए गए हमले के बदले में इराक के बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर हवाई हमला किया है। इससे खाड़ी में एक बार फिर युद्ध का खतरा बड़ गया है। आगे अमेरिका – ईरान की बड़ी लड़ाई छिड़ सकती है, जिससे दुनिया को नया खतरा उत्पन्न होने का अंदेशा है।
ईरान में लगा लाल झंडा : इससे पूर्व ईरान की प्रमुख मस्जिद पर लाल झंडा लहराते ही इस बात पर मुहर लग गई थी कि अब युद्ध की स्थिति बन गई है।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-