वाराणसी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने विकास भवन सभागार में वाराणसी खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा के दौरान वाराणसी खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावलियों में नाम शामिल कराये जाने के सम्बंध में प्राप्त विभिन्न शिकायतों की भी समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने सभी पदाभिहीत अधिकारियों तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को तत्काल शिकायतों के निस्तारण कराने के निर्देश दिए। दिनांक 10.12.2019 से 3.1.2020 तक प्राप्त सभी दावे/आपत्तियों का निस्तारण आयोग द्वारा निर्धारित तिथि 20.01.2020 तक सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। इस कार्य में शिथिलता न बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी अपात्र का नाम जुड़ना नहीं चाहिये और न ही किसी पात्र का नाम छूटने पाये। पात्रों के फार्म सुरक्षित रखें किसी का भी फार्म खोना नहीं चाहिए।




More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ